पोलार्ड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

पोलार्ड ने सोशल मीडिया पर अपनी एक पोस्ट के जरिए संन्यास की घोषणी कर दी है।

पोलार्ड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

टी-20 और वनडे दोनों प्रारूपों में 15 वर्षों से अधिक समय तक वेस्टइंडीज क्रिकेट का प्रतिनिधित्व किया

मुंबई। वेस्टइंडीज़ के हरफनमौला खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। पोलार्ड ने सोशल मीडिया पर अपनी एक पोस्ट के जरिए संन्यास की घोषणी कर दी है।

15 वर्षों से अधिक समय तक टीम प्रतिनिधित्व किया  : पोलार्ड ने इंस्टाग्राम पर साझा किए अपने वीडियो में कहा, काफी विचार-विमर्श करने के बाद मैंने आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। जब मैं दस साल का था, तभी से वेस्टइंडीज के लिए खेलना मेरा सपना था। मुझे इस बात पर गर्व है कि मैंने क्रिकेट के टी-20 और वनडे दोनों प्रारूपों में 15 वर्षों से अधिक समय तक वेस्टइंडीज क्रिकेट का प्रतिनिधित्व किया है।

2007 में किया था पदार्पण : पोलार्ड ने क्रिकेट करियर के दौरान अपनी यादों को साझा करते हुए कहा मुझे अपने बचपन के नायक, ब्रायन लारा के नेतृत्व में 2007 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण अब भी स्पष्ट रूप से याद है। उन मैरून रंगों को पहनना और ऐसे महान खिलाड़ियों के साथ खेलना मेरे लिए सौभाग्य की बात रही है।

मैंने कभी भी खेल के किसी पहलू को हल्के में नहीं लिया-चाहे वह गेंदबाजी हो, बल्लेबाजी या क्षेत्ररक्षण। पोलार्ड ने वेस्टइंडीज़ के लिए 123 वनडे और 101 टी-20 मैच खेले। उन्होंने अप्रैल 2007 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना एकदिवसीय पदार्पण किया और अगले वर्ष ब्रिजटाउन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने टी-20 करियर की शुरुआत की। पोलार्ड इस समय आईपीएल में मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

सुरक्षा परिषद में खाड़ी देशों पर ईरानी हमले के विरोध में प्रस्ताव पारित; हमलों की जल्द समाप्त करने का किया आह्वान, भारत सहित 130 से ज्यादा देशों ने किया समर्थन सुरक्षा परिषद में खाड़ी देशों पर ईरानी हमले के विरोध में प्रस्ताव पारित; हमलों की जल्द समाप्त करने का किया आह्वान, भारत सहित 130 से ज्यादा देशों ने किया समर्थन
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में ईरान के खिलाफ निंदा प्रस्ताव भारी बहुमत से पारित हुआ। भारत समेत 130 से अधिक...
असर खबर का - किसानों को मिला अब बोनस का तोहफा, 16 मार्च से शुरू होगी गेहूं की एमएसपी पर खरीद
महाराष्ट्र विधानसभा बिल्डिंग को मिली बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस जांच शुरू, डॉग स्क्वॉड और साइबर सेल अलर्ट
घरेलू गैस सिलेण्डर आपूर्ति का पर्याप्त स्टॉक मौजूद : चिंता की जरूरत नहीं, श्रीनिवास ने व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर लगाई रोक
मल्लिकार्जुन खड़गे का आरोप; रसोई गैस की कमी कूटनीतिक विफलता, केंद्र सरकार की नाकामी का खामियाजा 140 करोड़ लोग भुगतने को मजबूर
गुलर बांध का होगा जीर्णोद्धार, पर्यटन सुविधाएं विकसित करने की तैयारी
अंतरराष्ट्रीय हालात के बीच एलपीजी आपूर्ति को लेकर राज्य सरकार सख्त, कालाबाजारी रोकने के लिए विशेष निगरानी के निर्देश