27वीं जूनियर राजस्थान बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप : अंसारी बने जूनियर मिस्टर राजस्थान

अजमेर के हर्षवर्धन सिंह उपविजेता रहे

27वीं जूनियर राजस्थान बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप : अंसारी बने जूनियर मिस्टर राजस्थान

जयपुर के हाशिम अंसारी पिंकसिटी प्रेस क्लब में आयोजित 27वीं जूनियर राजस्थान बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में जूनियर मिस्टर राजस्थान का खिताब जीत लिया।

जयपुर। जयपुर के हाशिम अंसारी पिंकसिटी प्रेस क्लब में आयोजित 27वीं जूनियर राजस्थान बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में जूनियर मिस्टर राजस्थान का खिताब जीत लिया। अजमेर के हर्षवर्धन सिंह उपविजेता रहे। विजेताओं को राजस्थान बॉडी बिल्डिंग संघ के अध्यक्ष नवीन यादव, गिर्राज खंडेलवाल, डॉ. जय सिंह शेखावत, गोपेश कल्याण व मुकेश चौधरी ने पुरस्कार प्रदान किए। जूनियर बॉडी बिल्डिंग के 55 किलो भार वर्ग में बीकानेर के महादेव सोनी, 60 किग्रा में कोटा के ध्रुव सिंह, 65 किग्रा में कोटा के अभिषेक वर्मा, 55 किग्रा में भरतपुर के चिंटू शर्मा, 75 किग्रा में बीकानेर के निखिल छीपा, 75 किग्रा से अधिक भार वर्ग में जोधपुर के रोहित तेजी विजेता रहे।

मेंस स्पोर्ट्स फिजिक्स में अजमेर के हर्षवर्धन सिंह प्रथम और मास्टर्स प्रतियोगिता में जयपुर के चैन सिंह प्रथम स्थान पर रहे। राजस्थान बॉडी बिल्डिंग संघ के अध्यक्ष नवीन यादव ने बताया कि सभी भार वर्ग के विजेता खिलाड़ियों का जूनियर नेशनल चैंपियनशिप के लिए चयन किया गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक
मोदी ने राज्यसभा से सेवानिवृत्त हो रहे 59 सदस्यों को विदाई देते हुए कहा कि राजनीति में कभी पूर्ण विराम...
जयपुर पुलिस का बड़ा कदम : OLA कैब में जोड़ा SOS बटन, अभय कमाण्ड सेंटर से जुड़े एक लाख वाहन
जयपुर हाईवे को सुरक्षित बनाने की दिशा में ठोस कदम : हाईवे से हटेंगे ब्लैक स्पॉट, अतिरिक्त एम्बुलेंस लगाने की दी मंजूरी
आईआईएस विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह : विभिन्न विभागों की 3451 छात्राओं को दी उपाधियां, बागड़े ने कहा- समारोह नारी-स्वाभिमान और राष्ट्र-नवोन्मेष की समन्वित यात्रा का उत्सव
एनआईए की बड़ी कार्रवाई : म्यांमार आतंकी कनेक्शन में 7 विदेशी नागरिक गिरफ्तार, भारत में अवैध रूप से घुसे थे आरोपी
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर : प्रदेश में अगले कुछ दिन रहेगा आंधी-बारिश का दौर, ओलावृष्टि की भी संभावना
कैबिनेट में जल्द पारित होगा कोचिंग सेंटर कानून : आपत्तियों और सुझावों पर किया विचार, छात्रों को मिलेगी राहत