अरावली एकेडमी ने जीता लक्ष्य अंडर-15 का खिताब

अरावली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 300 रन बनाए

अरावली एकेडमी ने जीता लक्ष्य अंडर-15 का खिताब

रक्षित श्रीमाल की शतकीय पारी के बाद मयंक चौधरी की घातक गेंदबाजी की बदौलत अरावली एकेडमी ने जयपुर स्पोर्ट्स एकेडमी को 17 रन से हराकर लक्ष्य अंडर-15 कप का खिताब अपने नाम कर लिया।

जयपुर । रक्षित श्रीमाल (145) की शतकीय पारी के बाद मयंक चौधरी (5 विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत अरावली एकेडमी ने जयपुर स्पोर्ट्स एकेडमी को 17 रन से हराकर लक्ष्य अंडर-15 कप का खिताब अपने नाम कर लिया। अरावली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 300 रन बनाए। सचिन शर्मा ने 3 विकेट लिए। जवाब में स्पोर्ट्स एकेडमी मयंक चौधरी और अक्षत (3 विकेट) की घातक गेंदबाजी के समक्ष 283 रन ही बना सकी।

 रमन चौधरी (83) और मुकीम (62) ने अर्द्धशतकीय पारियां खेली। आयोजन सचिव अनुज त्यागी के अनुसार समापन समरोह में मुख्य अतिथि पूर्व कमांडर रणधीर सिंह पूनिया, पूर्व रणजी खिलाड़ी प्रमोद यादव व अविनाश सिंह ने विजेता टीम और राजीव गांधी एकेडमी के शिफान खान को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, अरावली के दक्ष शर्मा को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और अक्षत को मैन आॅफ द सीरीज के पुरस्कार से नवाजा। 

Post Comment

Comment List

Latest News

राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक
मोदी ने राज्यसभा से सेवानिवृत्त हो रहे 59 सदस्यों को विदाई देते हुए कहा कि राजनीति में कभी पूर्ण विराम...
जयपुर पुलिस का बड़ा कदम : OLA कैब में जोड़ा SOS बटन, अभय कमाण्ड सेंटर से जुड़े एक लाख वाहन
जयपुर हाईवे को सुरक्षित बनाने की दिशा में ठोस कदम : हाईवे से हटेंगे ब्लैक स्पॉट, अतिरिक्त एम्बुलेंस लगाने की दी मंजूरी
आईआईएस विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह : विभिन्न विभागों की 3451 छात्राओं को दी उपाधियां, बागड़े ने कहा- समारोह नारी-स्वाभिमान और राष्ट्र-नवोन्मेष की समन्वित यात्रा का उत्सव
एनआईए की बड़ी कार्रवाई : म्यांमार आतंकी कनेक्शन में 7 विदेशी नागरिक गिरफ्तार, भारत में अवैध रूप से घुसे थे आरोपी
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर : प्रदेश में अगले कुछ दिन रहेगा आंधी-बारिश का दौर, ओलावृष्टि की भी संभावना
कैबिनेट में जल्द पारित होगा कोचिंग सेंटर कानून : आपत्तियों और सुझावों पर किया विचार, छात्रों को मिलेगी राहत