महिला विश्व कप के फाइनल में आमने-सामने होंगे ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड

क्राइस्टचर्च में महिला विश्व कप का फाइनल खेला जाएगा

महिला विश्व कप के फाइनल में आमने-सामने होंगे ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड

आईसीसी महिला विश्व रैंकिंग की नंबर एक ऑस्ट्रेलिया और नंबर तीन टीम इंग्लैंड पांचवीं बार आईसीसी महिला विश्व कप के फाइनल में आमने-सामने होंगे।

क्राइस्टचर्च। आईसीसी महिला विश्व रैंकिंग की नंबर एक ऑस्ट्रेलिया और नंबर तीन टीम इंग्लैंड पांचवीं बार आईसीसी महिला विश्व कप के फाइनल में आमने-सामने होंगे। क्राइस्टचर्च में आईसीसी महिला विश्व कप का फाइनल खेला जाएगा। दोनों ही टीमें बड़ी जीत के साथ काफी आत्मविश्वास लेकर फाइनल में पहुंची हैं। ऑस्ट्रेलिया ने पहले सेमीफाइनल में वेस्ट इंडीज को 157 रन से एकतरफा अंदाज में हराया था, वहीं गत विजेता इंग्लैंड ने दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 137 रन से रौंदा। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड इससे पहले चार बार (1973, 1978, 1982, 1988) महिला विश्व कप के फाइनल में आपस में भिड़ चुके हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने तीन बार इंग्लैंड को हरा कर खिताब जीता है, जबकि इंग्लैंड एक बार ही ऑस्ट्रेलिया को हरा पाया है। मौजूदा संस्करण की बात करें तो इसमें भी ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड से मजबूत टीम लगी है।

ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल सहित अपने सातों लीग मैचों में जीत प्राप्त की, जबकि इंग्लैंड को सात लीग मैचों में चार में जीत और तीन में हार मिली।
पिछले कुछ समय की बात करे, तो इंग्लैंड महिला टीम ने भी विश्व क्रिकेट में अपना दबदबा बनाया है। इंग्लैंड ने महिला विश्व कप के पिछले 2017 संस्करण का खिताब जीता था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में भारत से हार कर बाहर हो गया था, जबकि इंग्लैंड तब भी दक्षिण अफ्रीका को हरा कर फाइनल में जगह बनाई थी। ऑस्ट्रेलिया के पास सातवां महिला विश्व कप खिताब जीतने का मौका है, तो इंग्लैंड पांचवीं बार खिताब को अपने नाम करने के करीब है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पेंटागन की रिपोर्ट में खुलासा : ईरान पर हमले में अमेरिका ने 6 दिन में फूंक डाले 11.3 अरब डॉलर, विशेषज्ञों का कहना- अमेरिकी बजट और घरेलू राजनीति के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है युद्ध का खर्च पेंटागन की रिपोर्ट में खुलासा : ईरान पर हमले में अमेरिका ने 6 दिन में फूंक डाले 11.3 अरब डॉलर, विशेषज्ञों का कहना- अमेरिकी बजट और घरेलू राजनीति के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है युद्ध का खर्च
ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान के सिर्फ छह दिनों में ही 11.3 अरब डॉलर से ज्यादा खर्च हो चुके...
हवाई में फिर फटा ज्वालामुखी : आसमान में एक हजार फीट तक उठे लावा के फव्वारे, कांच जैसे टुकड़े गिरे
जयपुर में कैफे की आड़ में चल रहा था हुक्का-बार : पुलिस की रेड में मैनेजर समेत 7 युवक गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
रींगस में पैंथर की दहशत : घर के बाहर महिला पर किया हमला, गंभीर रुप से घायल; ट्रेंकुलाइज का प्रयास जारी
निजीकरण के विरोध में जलदाय कर्मचारी कल करेंगे जलभवन का घेराव, हजारों कर्मचारी होंगे शामिल
रसोई गैस और तेल की किल्लत का यह शुरुआती दौर : एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की  संभावनाओं पर ध्यान दें सरकार, राहुल गांधी बोले- तैयारी नहीं की तो करोड़ों लोगों का होगा नुकसान
सर्राफा बाजार में गिरावट : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव