रिजवान के तूफान के आगे बांग्लादेश नतमस्तक

21 रन से शिकस्त

रिजवान के तूफान के आगे बांग्लादेश नतमस्तक
रिजवान ने महज 50 गेंदों पर 78 रन ठोक दिए और अंत तक क्रीज पर डटे रहे। रिजवान ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 101 मिनट क्रीज पर टिक कर सात चौके और दो छक्के जड़े। पाकिस्तान की जीत के सूत्रधार ओपनर रिजवान रहे।

क्राइस्टचर्च।  मोहम्मद रिजवान (78 नाबाद) और शान मसूद (31) की आक्रामक पारियों की मदद से पाकिस्तान ने टी-20 त्रिकोणीय सीरीज के पहले मैच में बांग्लादेश को 21 रन से शिकस्त दी। हेग्ले ओवल मैदान पर पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 167 रन बनाए जिसके जवाब में बांग्लादेश की टीम आठ विकेट पर 146 रन ही बना सकी। पाकिस्तान की जीत के सूत्रधार ओपनर रिजवान रहे। रिजवान ने महज 50 गेंदों पर 78 रन ठोक दिए और अंत तक क्रीज पर डटे रहे। रिजवान ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 101 मिनट क्रीज पर टिक कर सात चौके और दो छक्के जड़े।

कप्तान बाबर आजम (22) के आउट होने के बाद दूसरे छोर पर बल्लेबाजी करने आए मसूद ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 22 गेंदो पर 31 रन बना दिए। जीत के लिए 168 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश के लिटन दास (35), आफिफ हुसैन (25) के बाद यासिर अली (42 नाबाद) की तूफानी पारी भी टीम की हार को नहीं टाल सकी। यासिर ने 200  के स्ट्राइक रेट से महज 21 गेंदों पर बहुमूल्य रन 42 रन का योगदान दिया। बांग्लादेश को शिकस्त झेलने के लिए मजबूर करने में मोहम्मद वासिम (24 रन पर तीन विकेट) की भूमिका अहम रही जबकि मोहम्मद नवाज 25 रन देकर दो विकेट चटकाए।

Tags: t20

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आपातकाल की बरसी पर भाजपा का कार्यक्रम : देश जेलखाना बन गया था, लोकतंत्र सेनानियों की पेंशन अब 25 हजार, 5 हजार चिकित्सा को अलग से मिलेंगे आपातकाल की बरसी पर भाजपा का कार्यक्रम : देश जेलखाना बन गया था, लोकतंत्र सेनानियों की पेंशन अब 25 हजार, 5 हजार चिकित्सा को अलग से मिलेंगे
आपातकाल की बरसी पर भाजपा ने ‘संविधान हत्या दिवस’ मनाया और लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में सीएम भजनलाल...
भूंकप से थर्राया वेनेजुएला: 32 मौतें, 700 घायल, राष्ट्रपति ने घोषित किया आपातकाल
राजभर का अखिलेश पर तंज, बोले- सपा प्रमुख किसी दिन पीडीए में ''ए'' का मतलब आतंकवादी न बता दें...
सरकार भी नहीं खोल पाई प्रसूताओं के मौत के कारण, अब तक प्रशासन की जांच अधूरी
जंगली घास से खिलाड़ियों में जहरीले जीव जंतुओं का खौफ, स्टेडियम में अन्य सुविधाएं भी बदहाल
निर्जला एकादशी पर अमृत सेवा अभियान का आगाज, शहर भर में लगे 200 से ज्यादा सेवा स्टॉल
29 जून को होगा यमुना जल परियोजना का एमओए, अमित शाह की मौजूदगी में राजस्थान-हरियाणा करेंगे समझौता