कॉमनवेल्थ गेम्स: भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम ने लहराया जीत का परचम

बारबाडोस को दी 3-0 से मात

कॉमनवेल्थ गेम्स: भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम ने लहराया जीत का परचम

सबसे पहले हरमीत देसाई और साथियान ज्ञानसेकरन ने डबल्स मैच में केविन फार्ले और टाइरेस नाइट की कैरिबियाई जोड़ी को 11-9, 11-9, 11-4 से हराकर भारत को जीत दिलायी।

बर्मिंघम। भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम ने शुक्रवार को राष्ट्रमंडल खेलों में अपना अभियान शुरू करते हुए पहले चरण में बारबाडोस को 3-0 से मात दी। महिला टीम की दक्षिण अफ्रीका पर जीत के बाद पुरुष टीम ने भी एक डबल्स और दो सिंगल मुकाबले जीते। सबसे पहले हरमीत देसाई और साथियान ज्ञानसेकरन ने डबल्स मैच में केविन फार्ले और टाइरेस नाइट की कैरिबियाई जोड़ी को 11-9, 11-9, 11-4 से हराकर भारत को जीत दिलायी। इसके बाद 10 बार के वरिष्ठ राष्ट्रीय चैंपियन अचंत शरत कमल ने रैमन मैक्सवेल को 11-5, 11-3, 11-3 से हराकर भारत की बढ़त को 2-0 कर दिया। अंत में ज्ञानसेकरन ने एक बार फिर टाइरेस नाइट को 11-4, 11-4, 11-5 से हराकर भारत की जीत का परचम लहराया। इससे पहले भारत की मनिका बत्रा, श्रीजा अकुला और रीथ टेनिसन की महिला टेबल टेनिस टीम ने पहले दौर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-0 से जीत दर्ज की थी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली में भीषण हादसा: चार मंजिला इमारत में लगी आग ; 9 लोगों की मौत, दो लोग झुलसे दिल्ली में भीषण हादसा: चार मंजिला इमारत में लगी आग ; 9 लोगों की मौत, दो लोग झुलसे
शाहदरा के विवेक विहार में रविवार तड़के चार मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से नौ लोगों की दर्दनाक मौत...
ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट ग्राम : तकनीक से जुड़ेगा किसान, बदलेगी खेती की तस्वीर  
वन्यजीव संरक्षण: राजस्थान में 51 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ संख्या 721, 8 प्रतिशत की वृद्धि
ऑपरेशन शिकंजा के तहत कार्रवाई : 590 वांछित और फरार अपराधी गिरफ्तार, हत्या लूट डकैती के बदमाश दबोचे
रेरा पोर्टल की तकनीकी अड़चनों से अटकी प्रक्रियाएं : सिस्टम में खामियां, बाधाओं में उलझे प्रमोटर; अब लेट फीस और जुर्माना माफ
कांग्रेस के पूर्व विधायक बाबूलाल बैरवा का निधन : 73 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, गहलोत बोले-उनका निधन क्षेत्र की राजनीति और सामाजिक जीवन में अपूरणीय क्षति
ईरान की 14 सूत्री शांति योजना की समीक्षा करेंगे ट्रंप : अस्वीकार होने का दिया संकेत, कहा- अभी तक नहीं चुकाई पर्याप्त कीमत