ईरान की 14 सूत्री शांति योजना की समीक्षा करेंगे ट्रंप : अस्वीकार होने का दिया संकेत, कहा- अभी तक नहीं चुकाई पर्याप्त कीमत

हमले फिर से शुरू करने की संभावना से इनकार नहीं किया

ईरान की 14 सूत्री शांति योजना की समीक्षा करेंगे ट्रंप : अस्वीकार होने का दिया संकेत, कहा- अभी तक नहीं चुकाई पर्याप्त कीमत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह ईरान के 14-सूत्री शांति प्रस्ताव की जल्द समीक्षा करेंगे, लेकिन इसे स्वीकार्य मानने की संभावना कम है। ट्रम्प ने ईरान पर हमले की संभावना भी खारिज नहीं की। प्रस्ताव में हर्जाना, प्रतिबंध हटाना, अमेरिकी सैन्य वापसी और होर्मुज जलडमरूमध्य में नए समुद्री तंत्र की मांग शामिल है। बताई जा रही है

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह जल्द ही ईरान द्वारा अमेरिका को भेजे गए 14 सूत्री शांति प्रस्ताव की समीक्षा करेंगे और कहा कि इसके स्वीकार्य होने की संभावना नहीं है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्रुथ सोशल पर कहा, मैं जल्द ही ईरान द्वारा अमेरिका को भेजी गई योजना की समीक्षा करूंगा, लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह स्वीकार्य होगी, क्योंकि उन्होंने पिछले 47 वर्षों में मानवता एवं विश्व के साथ जो किया है, उसके लिए उन्होंने अभी तक पर्याप्त कीमत नहीं चुकाई है।

ट्रंप ने ईरान पर हमले फिर से शुरू करने की संभावना से इनकार नहीं किया। फ्लोरिडा में पत्रकारों से इस मामले पर पूछे जाने पर उन्होंने कहा, अगर वे दुर्व्यवहार करते हैं, अगर वे कुछ गलत करते हैं तो यह एक संभावना है कि ऐसा हो सकता है लेकिन अभी हम देखेंगे। अमेरिका और इजरायल के साथ संघर्ष के लिए ईरान की शांति योजना में 14 बिंदु शामिल हैं और इसमें तेहरान को हर्जाना देना और होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों के आवागमन के लिए एक नया तंत्र बनाना शामिल है।

इससे पहले आईआरएनए ने खबर दी थी कि 30 अप्रैल को ईरान ने अपनी नई शांति योजना का मसौदा पाकिस्तान को सौंप दिया था। प्रकाशन के अनुसार, अमेरिका ने दो महीने के युद्धविराम का प्रस्ताव रखा है लेकिन ईरान का कहना है कि मुद्दों का समाधान 30 दिनों के भीतर होना चाहिए, जिससे युद्धविराम के नवीनीकरण के बजाय युद्ध की पूर्ण समाप्ति पर ध्यान केंद्रित हो गया है। तेहरान की प्रमुख मांगों में हर्जाना, सैन्य आक्रामकता की पुनरावृत्ति न होने की गारंटी, ईरानी परिधि से अमेरिकी सेनाओं की वापसी, होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकाबंदी की समाप्ति और वहां जहाजों के आवागमन के लिए एक नया तंत्र स्थापित करना शामिल है। ईरान विदेशों में स्थित अपनी संपत्तियों को मुक्त करने और प्रतिबंधों को हटाने की भी मांग कर रहा है।

 

Read More जालंधर के कई स्कूलों को धमकी भरे ईमेल: सीएम भगवंत मान और रवनीत बिट्टू को मिली आत्मघाती हमले की धमकी ; राज्य में अलर्ट, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप

Read More गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने वाला उम्रभर रहेगा जेल में : नहीं मिलेगी जमानत, 50 लाख तक लगेगा जुर्माना; भगवंत मान ने कहा- विशेषज्ञों से सलाह के बाद कानून तैयार

 

 

Read More तमिलनाडु में विजय ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ : 9 अन्य मंत्री भी मंत्रिमंडल में शामिल, कांग्रेस ने निभाई बहुमत तैयार करने में अहम भूमिका

Tags: trump

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर कांग्रेस चिंतित : जयराम ने पर्यावरण मंत्री को लिखा पत्र, कहा- परियोजना के लिए किए पर्यावरण प्रभाव आकलन अध्ययन अधूरे ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर कांग्रेस चिंतित : जयराम ने पर्यावरण मंत्री को लिखा पत्र, कहा- परियोजना के लिए किए पर्यावरण प्रभाव आकलन अध्ययन अधूरे
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि ग्रेट निकोबार विकास परियोजना का...
लकड़ी फैक्ट्री पर पुलिस ने दी दबिश : बाल श्रम करवाने पर संचालक गिरफ्तार, देखरेख और सुरक्षा का भी नहीं रखा जा रहा था ध्यान
बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली का टायर फटा : लोहे का कवर उखड़कर पैदल जा रहे युवक के सिर में लगा, हादसे में मौत
कर्नाटक में शासन व्यवस्था सत्ताधारी पार्टी में गुटबाजी के आगे लाचार : आंतरिक सत्ता संघर्षों एवं नेतृत्व अनिश्चितता से जूझ रही सरकार, मोदी ने कहा- सत्ता समीकरण बदलने के लिए पुराने सहयोगियों को धोखा देती है कांग्रेस
कृषि विज्ञान भर्ती परीक्षा -2022 पेपर लीक का बड़ा खुलासा: पूर्व आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा सहित 3 गिरफ्तार, 60 लाख में बेचा गया था पेपर
दबाव बनाया तो हमेशा के लिए बंद हो जाएगा होर्मुज जलडमरूमध्य : मिसाइल और ड्रोन इकाइयों ने अपने लक्ष्यों को पहले ही कर लिया है लॉक, मौसवी ने कहा- केवल आदेश का इंतजार
हिमंता सरमा ने राज्यपाल से की मुलाकात : सरकार बनाने का दावा पेश किया, कहा- समृद्ध असम की यात्रा को अधिक गतिशील बनाने के लिए एक बार फिर से प्रतिबद्ध