वीआईपी मूवमेंट में रुके वाहनों को तेज रफ्तार स्लीपर बस ने मारी टक्कर : गेट तोड़कर निकाले घायल, चालक गिरफ्तार

आधा दर्जन घायल

वीआईपी मूवमेंट में रुके वाहनों को तेज रफ्तार स्लीपर बस ने मारी टक्कर : गेट तोड़कर निकाले घायल, चालक गिरफ्तार
सीकर रोड पर वीआईपी मूवमेंट के दौरान बड़ा हादसा**: शनिवार शाम तेज रफ्तार स्लीपर बस ने रुके वाहनों को टक्कर मार दी, पांच गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुईं और कई लोग घायल हो गए। खाटूश्याम जा रहे परिवार के अमन जैन गंभीर घायल हैं। चालक गिरफ्तार, ओवरस्पीड और ब्रेक फेल एंगल की जांच जारी। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने घायलों से मुलाकात की।

जयपुर। हरमाड़ा थाना इलाके के सीकर रोड पर शनिवार शाम करीब सवा छह बजे वीआईपी मूवमेंट के दौरान रोके गए वाहनों को एक तेज रफ्तार स्लीपर बस ने टक्कर मार दी। इस टक्कर से करीब पांच गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं और उनमें से कुछ में लोग फंस गए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकालकर निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां से एक घायल अमन को गंभीर हालत में एसएमएस रैफर कर दिया गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से भागे चालक महेन्द्र सिंह झाला निवासी जोहतरी डूंगरपुर को गिरफ्तार कर लिया।

गेट तोड़कर निकाले घायल

बस की टक्कर से एक टैक्सी कार का पिछला हिस्सा पूरी तरह अंदर धंस गया। ऐसे में गाड़ी में पीछे बैठी सवारियां फंस गर्इं। पुलिसकर्मियों ने लोगों की मदद से कार का पिछला गेट लात मारकर तोड़ा और उन्हें बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत 112 वाहन से निजी अस्पताल पहुंचाया।

खाटूश्याम दर्शन के लिए निकला था परिवार

Read More जयपुर सर्राफा बाजार : चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें क्या है भाव

हादसे में घायल सांगानेर निवासी अमन जैन, उनकी पत्नी प्रियांशी, सास रेखा और एक अन्य रिश्तेदार राजेश रेखा और प्रियांशी का सिटी स्कैन कराया गया, जबकि सिर में गंभीर चोट लगने पर अमन जैन को एसएमएस हॉस्पिटल रैफर कर दिया।  हरमाड़ा थाना प्रभारी उदय यादव ने बताया कि ओवरस्पीड के कारण हादसा हुआ है। वहीं ब्रेक फेल होने की बात भी सामने आई है, जिसकी जांच की जा रही है। हादसे में घायलों का इलाज जारी है।

Read More “मंगलम मेगा इंडस्ट्रियल पार्क” में विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार, उद्योगों की शुरुआत भी हुई

यह है मामला

Read More डिजिटल व्यापार से जुड़ने का आह्वान : जयपुर के बाजारों में बांटे गए ONDC DigiDukaan Launch के निमंत्रण, ऑनलाइन बाजार से जोड़ने में निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका

थानाप्रभारी उदय यादव ने बताया कि सीकर रोड स्थित सनसिटी के पास वीआईपी मूवमेंट के चलते ट्रैफिक को पुलिस ने रोक दिया था। सड़क पर बड़ी संख्या में वाहनों की लाइन लग गई। इस दौरान जयपुर से सीकर की ओर जा रही एक निजी स्लीपर बस तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर पीछे से गाड़ियों में घुस गई। हादसा तेज होने के कारण एक गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे के समय यातायात को रोक दिया गया। क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारु किया गया। हादसे में क्षतिग्रस्त वाहनों में फंसे लोगों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी और लोगों ने मदद की।

दिया ने घायलों की कुशलक्षेम जानी

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सीकर रोड पर हुए सड़क हादसे में घायलों से सीकेएस अस्पताल पहुंचकर मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों से घायलों के उपचार की विस्तृत जानकारी ली तथा सभी मरीजों को बेहतर और त्वरित चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Tags: vehicles

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर स्थित गोगाजी महाराज मंदिर में सजी आम मनोरथ झांकी जयपुर स्थित गोगाजी महाराज मंदिर में सजी आम मनोरथ झांकी
जयपुर के घाटगेट स्थित भगवान गोगाजी महाराज एवं गोरखनाथ जी मंदिर में विशेष आम मनोरथ का आयोजन किया गया। अधिक...
अमेरिकी सेना का ईरान पर हमला : वायु रक्षा और रडार प्रणाली को बनाया निशाना, अपाचे हेलीकॉप्टर को गिराने के जवाब में कार्रवाई
दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म : आरोपी को 20 साल कैद, 1.65 लाख का जुर्माना
विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच हरे निशान में खुला बाजार, इन कंपनियों पर रखें नज़र
जोजिला सुरंग का काम पूरा : कश्मीर-लद्दाख पहली बार सुरंग से जुड़े, 15 मिनट में पूरा होगा 3.5 घंटे का सफर
अवैध निर्माणों पर दूसरे दिन भी चला जेडीए का बुलडोजर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
खोहनागोरियान फैक्ट्री अग्निकांड : आग के बाद दर्दनाक मंजर, बेटे की तलाश में बिलखती रही मां