बीसीआर चुनाव को लेकर कल 4 पोलिंग बूथों पर मतदान : चुनाव कमेटी होगी सख्त, पुनर्मतदान को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी

अवहेलना पर उम्मीदवार की उम्मीदवारी निलंबित या निरस्त की जा सकती है

बीसीआर चुनाव को लेकर कल 4 पोलिंग बूथों पर मतदान : चुनाव कमेटी होगी सख्त, पुनर्मतदान को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी

बार कौंसिल चुनाव को लेकर बड़ा फैसला—सुप्रीम कोर्ट की हाई पावर्ड कमेटी के निर्देश पर सोमवार को हाईकोर्ट, सेशन कोर्ट, जोधपुर व रायसिंहनगर में सुबह 8 से शाम 5 बजे तक पुनर्मतदान होगा। फर्जी वोटिंग के आरोपों के बाद चुनाव रद्द हुआ था। सख्त गाइडलाइन लागू, उल्लंघन पर उम्मीदवारी रद्द होगी।

जयपुर। सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित हाई पावर्ड कमेटी के निर्देश पर बार कौंसिल ऑफ राजस्थान के जयपुर में हाईकोर्ट व सेशन कोर्ट परिसर सहित जोधपुर और रायसिंहनगर मतदान केन्द्रों पर पुनर्मतदान सोमवार सुबह 8 से शाम 5 बजे तक होगा। हाई पावर्ड कमेटी के अध्यक्ष जस्टिस जे.आर. मिढा ने इन जगहों पर पुनर्मतदान को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नए निर्देशों के अनुसार सभी उम्मीदवारों को गत 17 मार्च को जारी आचार संहिता और 10 अप्रैल के निर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा। किसी भी प्रकार की अवहेलना पर उम्मीदवार की उम्मीदवारी निलंबित या निरस्त की जा सकती है।

हाईकोर्ट में 14,781 और सेशन कोर्ट में 5,439 मतदाता हैं। हाईकोर्ट व सेशन कोर्ट में 22 अप्रैल को हुए बीसीआर चुनाव के मतदान में अव्यवस्था व फर्जी वोटिंग होने के चलते हाई पावर्ड कमेटी ने इन दोनों जगहों सहित प्रदेश में चार जगहों पर हुए मतदान को रद्द कर दिया था और इन जगहों पर पुनर्मतदान कराए जाने का निर्णय लिया था। कमेटी ने राज्य के सभी लॉ यूनिवर्सिटी व कॉलेजों को लैटर भेजकर उनके लॉ स्टूडेंट्स को 4 मई को पुनर्मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की प्रचार गतिविधियों से दूर रखने को कहा है। 

Tags: voting

Post Comment

Comment List

Latest News

दुनिया इतिहास के सबसे बड़े ऊर्जा संकट की ओर बढ़ रही, डीजल और जेट ईंधन की कमी के खतरे की दी चेतावनी : दिमित्रीव दुनिया इतिहास के सबसे बड़े ऊर्जा संकट की ओर बढ़ रही, डीजल और जेट ईंधन की कमी के खतरे की दी चेतावनी : दिमित्रीव
रूसी विशेषज्ञ किरिल दिमित्रीव ने चेतावनी दी है कि दुनिया इतिहास के सबसे बड़े ऊर्जा संकट की ओर बढ़ रही...
रील बनाने का शौक बना हादसा: सीढ़ी टूटने से 16 घंटे फंसे रहे दो मासूम, Mi-17 V5 हेलीकॉप्टर से चला रेस्क्यू ऑपरेशन 
आपसी मतभेद बना मौत का कारण: दुल्हन के भाई ने ही अपनी जीजा को पहुंचा दिया यमराज के पास; सहयोगी सहित आठ आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें पूरा मामला
बजट के प्रस्ताव भिजवाते समय ही प्रोजेक्ट की लागत का सही आकलन करें अधिकारी : प्रोजेक्ट में अनावश्यक देरी ना हो, दिया कुमारी ने कहा- प्रोजेक्ट्स का समय पर पूरा होना जरूरी
दिल्ली में भीषण हादसा: चार मंजिला इमारत में लगी आग ; 9 लोगों की मौत, दो लोग झुलसे
ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट ग्राम : तकनीक से जुड़ेगा किसान, बदलेगी खेती की तस्वीर  
वन्यजीव संरक्षण: राजस्थान में 51 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ संख्या 721, 8 प्रतिशत की वृद्धि