आपसी मतभेद बना मौत का कारण: दुल्हन के भाई ने ही अपनी जीजा को पहुंचा दिया यमराज के पास; सहयोगी सहित आठ आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें पूरा मामला

लव-मैरिज से नाराज भाई ने दूल्हे को मारी गोली

आपसी मतभेद बना मौत का कारण: दुल्हन के भाई ने ही अपनी जीजा को पहुंचा दिया यमराज के पास; सहयोगी सहित आठ आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें पूरा मामला
उत्तर प्रदेश के जौनपुर में बारात ले जा रहे दूल्हे की लव-मैरिज से नाराज दुल्हन के ममेरे भाई ने हत्या कर दी। एसएसपी अनुपम सिंह के अनुसार, हत्या में शामिल आठ मददगारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपियों पर ₹25,000 का इनाम घोषित कर रासुका (NSA) के तहत कार्रवाई की तैयारी है।

जौनपुर। उत्तरप्रदेश के जौनपुर जिले में खेतासराय थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात बारात लेकर जा रहे दूल्हे की हत्या दुल्हन के ममेरे भाई ने की थी। वह उसकी लव-मैरिज से नाराज था। परिवार वालों से रिश्ता तोड़ने के लिए कह रहा था। जब उन्होंने बात नहीं मानीं तो दूल्हे को ही मार डाला। इसकी पुष्टि एसएसपी कुंवर अनुपम सिंह ने की है। पुलिस ने रविवार को आरोपियों के आठ मददगारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने रविवार को बताया कि दुल्हन सोनी के ममेरे भाई प्रदीप बिंद ने शुक्रवार रात अपने साथी रवि यादव के साथ चेहरा ढककर दूल्हे आजाद बिंद की कार को ओवरटेक कर रोका, फिर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। आजाद के पेट में दो और जबड़े पर एक गोली लगी। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने घटना के बाद दुल्हन सोनी बिंद से पूछताछ की तो उसने प्रदीप, रवि और भोले राजभर के नाम बताए। प्रदीप और रवि को भोले ने ही दूल्हे की लोकेशन शेयर की थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बनाई हैं, पुलिस को आरोपी बाइक सवारों का भागते हुए एक फुटेज मिला। दूल्हे आजाद के भाई आकाश और दुल्हन सोनी ने आरोपियों की पहचान की।

पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी से पता चला कि बाइक सवार आरोपी सरायख्वाजा की तरफ से आए थे। घटना को अंजाम देने के बाद खेतासराय की तरफ भाग गए। पुलिस रास्तों में लगे और सीसीटीवी रिकॉर्ड खंगाल रही है। रूट मैप तैयार किया जा रहा है, ताकि आरोपियों को ट्रेस किया जा सके। रूट मैप तैयार किया जा रहा है, ताकि आरोपियों को ट्रेस किया जा सके।

Read More लाल निशान में खुला बाजार: आईटी सेक्टर में भारी बिकवाली से सेंसेक्स 800 अंक ​फ़िसला, निवेशकों के करोड़ों रूपए स्वाहा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि खेतासराय पुलिस टीम ने गोली मारकर दूल्हे की हत्या करने वाले वांछित व इनामिया अभियुक्तों को शरण देने वाले 08 संरक्षको और सहयोगियो को रामजीत विन्द ,आदित्य गौतम, कमलेश यादव, गुलशन राजभर, साहिल राजभर, सचिन राजभर, शोले राजभर और बृजमोहन विन्द को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड में फरार तीनों इनामियां आरोपियों के विरुद्ध शीघ्र ही गैंगस्टर और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।

Read More कोलकाता में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: पीएम मोदी ने दिया 'हेल्दी एजिंग' का संदेश, बोले- योग शांत-तनाव मुक्त जीवन जीने में सहायक

Post Comment

Comment List

Latest News

एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल
एसएमएस मेडिकल कॉलेज के ऑर्थोपेडिक्स विभाग ने एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी कर उपलब्धि हासिल की। 8...
भारत के लिए राहतभरी खबर: होर्मुज खुलते ही तेल और उर्वरक से लदे 11 जहाज सुरक्षित लौटे, ऊर्जा संकट की आशंका घटी
ईरान की कूटनीतिक पहल: आईएईए निरीक्षकों को मंज़ूरी देने से किया इनकार, अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बयान का किया खंड़न
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: कांग्रेस का भाजपा-आरएसएस पर तीखा हमला, आलोक शर्मा ने कहा- जिन लोगों ने प्रभु श्रीराम को नहीं छोड़ा, वे देश को क्या छोड़ेंगे 
अजमेर में भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को किया याद
पल्स पोलियो अभियान : जयपुर जिले के 4064 बूथों पर 4 लाख 60 हज़ार से अधिक नौनिहाल गटकेंगे दो बूंद ज़िन्दगी की
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़े एक्शन की तैयारी: SIT ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट, ट्रस्ट को दोबारा गठित करने की सिफारिश