वंदे भारत में छूटा विदेशी पर्यटक का बैग : अमेरिकी डॉलर और विदेशी करेंसी... रेलवे ने लौटाया पूरा माल

लाखों की नकदी छोड़ गया विदेशी पर्यटक

वंदे भारत में छूटा विदेशी पर्यटक का बैग : अमेरिकी डॉलर और विदेशी करेंसी... रेलवे ने लौटाया पूरा माल
एक्सप्रेस में सिंगापुर के पर्यटक का लाखों की नकदी से भरा बैग छूट गया। ट्रेन की सफाई के दौरान रेलवे कर्मचारियों को बैग मिला। इसमें 2.11 लाख रुपए भारतीय मुद्रा के अलावा अमेरिकी डॉलर, श्रीलंकाई और सिंगापुर की करेंसी थी। रेलवे अधिकारियों ने सत्यापन के बाद पूरी रकम सुरक्षित पर्यटक को लौटा दी।

वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन पर रेलवे कर्मचारियों की ईमानदारी और तत्परता से सिंगापुर के एक पर्यटक को लाखों रुपये की नकदी और विदेशी मुद्रा से भरा उसका बैग सुरक्षित वापस मिल गया। नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस में छूटे इस बैग को ट्रेन की सफाई के दौरान बरामद किया गया था। स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता ने बताया कि सिंगापुर निवासी लिम वेंग ट्रेन में यात्रा के दौरान अपना बैग छोड़ गए थे। यार्ड में ट्रेन की नियमित सफाई के दौरान कर्मचारियों को यह बैग मिला। इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दी गई और आवश्यक सत्यापन के बाद बैग यात्री को सौंप दिया गया।    

उन्होंने बताया कि बैग में 2,11,650 रुपये भारतीय मुद्रा, 1,000 अमेरिकी डॉलर, 1,22,000 श्रीलंकाई रुपये और 66 सिंगापुर डॉलर रखे हुए थे। रेलवे प्रशासन ने सभी नकदी और विदेशी मुद्राओं का मिलान एवं सत्यापन करने के बाद पूरी राशि सुरक्षित रूप से यात्री को वापस कर दी। 

 

Tags: tourists

Post Comment

Comment List

Latest News

मणिपुर में पहले हिंसा, अब जहरीली शराब उजाड़ रही घर; राहुल गांधी ने भाजपा सरकार को घेरा मणिपुर में पहले हिंसा, अब जहरीली शराब उजाड़ रही घर; राहुल गांधी ने भाजपा सरकार को घेरा
जहरीली शराब से हुई मौतों पर राहुल गांधी ने दुख जताते हुए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया...
ट्रेन में वेटिंग से मिलेगी राहत, जयपुर-बांद्रा स्पेशल में बढ़ेंगे कोच
निकाय में जीत का जश्न भी नहीं भूली भाजपा, पंचायतों में हार ने उड़ाए होश!
कांग्रेस के 14 पंचायत समितियों में बोर्ड : युवा चेहरे पर दांव लगाने की तैयारी, आरएलपी ने 14 फीसदी वोट लेकर मुकाबले को बनाया दिलचस्प
घग्गर नदी में जहर घोल रहा सिस्टम : हरियाणा में 44 सीवरेज प्लांट फेल, सैलजा ने सरकार से मांगा जवाब
नक्सलियों के इलाके में छिपा था इनामी तस्कर, राजस्थान पुलिस ने दबोचा
कार्यक्रम ‘गुलदस्ता : ए सिम्फनी ऑफ मूड्स’ 28 नवंबर को, 17 गायिकाएं बिखेरेंगी सुरों के रंग