धोनी से ऑटोग्राफ मिलना भावुक क्षण था : गावस्कर

धोनी ने देश के क्रिकेट में अमूल्य योगदान दिया है

धोनी से ऑटोग्राफ मिलना भावुक क्षण था : गावस्कर
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर ने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से अपनी कमीज पर दस्तखत करवाने के बाद कहा कि यह पल भावुक करने वाला था

चेन्नई। भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर ने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से अपनी कमीज पर दस्तखत करवाने के बाद कहा कि यह पल भावुक करने वाला था क्योंकि धोनी ने देश के क्रिकेट में अमूल्य योगदान दिया है। बतौर कप्तान तीन आईसीसी ट्रॉफी जीतकर भारतीय क्रिकेट पर अमिट छाप छोडऩे वाले 41 वर्षीय धोनी इस साल संभवत: अपना आखिरी आईपीएल खेल रहे हैं। उन्होंने रविवार को चेन्नई में इस आईपीएल का आखिरी घरेलू मुकाबला खेला, उसके बाद उन्होंने चेपौक स्टेडियम में मौजूद दर्शकों के साथ काफी समय बिताया। घुुटने की चोट से जूझ रहे धोनी बैंडेज बांधे हुए मैदान में घूमते रहे और एक रैकेट की मदद से बतौर यादगार टेनिस की गेंदें दर्शक दीर्घा में पहुंचाईं।

इसी दौरान गावस्कर दौड़कर धोनी के पास पहुंचे और उनसे अपनी कमीज पर ऑटोग्राफ लिया। खेल के एक दिग्गज को दूसरे दिग्गज के सामने प्रशंसक बनता देख क्रिकेट प्रेमी फूले नहीं समाये। गावस्कर ने इस अद्भूत नजारे के बारे में स्टार स्पोर्टस पर कहा, ''जब मुझे पता चला कि चेन्नई सुपर किंग्स और महेंद्र सिंह धोनी चेपौक का चक्कर लगाने वाले हैं तो मैंने एक विशेष याद संजोने का फैसला किया। इसलिये मैं धोनी के पास दौड़कर गया और उनका ऑटोग्राफ लिया। यह चेपौक में उनका आखिरी घरेलू मैच था। जाहिर है, अगर चेन्नई प्लेऑफ में पहुंचती है तो वह यहां एक और मैच खेलेंगे, लेकिन मैंने उस लम्हे को विशेष बनाने का फैसला किया। मैं खुशकिस्मत था कि कैमरा यूनिट में एक व्यक्ति के पास मार्कर पेन था। मैं उस व्यक्ति का भी शुक्रगुजार हूं।"

गावस्कर ने ऑटोग्राफ देने के लिये धोनी की तारीफ की। उन्होंने भावुक होकर कहा कि अगर उन्हें मौका मिलता तो वह मरने से पहले एक बार कपिल देव को 1983 विश्व कप की ट्रॉफी उठाते हुए और धोनी को 2011 विश्व कप का विजयी छक्का लगाते हुए जरूर देखना चाहते। गावस्कर ने कहा, ''मैं माही के पास गया और उन्हें मेरी कमीज ऑटोग्राफ देने के लिये कहा। उनका ऑटोग्राफ देना बहुत अच्छा था। यह मेरे लिये बहुत भावुक पल था क्योंकि इस इंसान ने भारतीय क्रिकेट में बहुमूल्य योगदान दिया है।" उन्होंने कहा, ''कपिल देव का 1983 में विश्व कप ट्रॉफी उठाना और महेंद्र सिंह धोनी का 2011 विश्व कप फाइनल में छक्का लगाना, यह वे दो पल हैं जो मैं मरने से पहले एक बार अनुभव करना चाहूंगा।"

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस प्रत्याशी मावर ने मांगा समर्थन : भाजपा पर लगाए आरोप, जयपुर की सफाई और सीवर-विरासत संरक्षण को बताया प्राथमिकता कांग्रेस प्रत्याशी मावर ने मांगा समर्थन : भाजपा पर लगाए आरोप, जयपुर की सफाई और सीवर-विरासत संरक्षण को बताया प्राथमिकता
महापौर चुनाव में कांग्रेस ने सुनीता महावर को प्रत्याशी बनाकर मुकाबला रोचक कर दिया है। चार बार की पार्षद महावर...
केरल में भारी बारिश से भूस्खलन और बाढ़ : पर्यटकों समेत 6 लोगों की मौत, महिला सहित 4 लोग लापता
डेढ़ हजार रुपए फुट हो गई है रावण के पुतले की लागत, कारीगर बोले-मौसम साथ रहा तो ही हो पाएगी कमाई
मेयर चुनाव से पहले कांग्रेस का भाजपा पार्षदों में सेंध का दावा : टिकट वितरण से कई पार्षद आहत, सुनील शर्मा बोले- अंतरात्मा की आवाज पर मतदान से होगा उलटफेर
एआई की निगाह में राजस्थानी निकायों के चुनाव : राजस्थान में पार्टियां नहीं, मानो होटल इंडस्ट्री लड़ रही चुनाव
शहरी सरकारों के मुखिया का फैसला आज : 273 निकायों में होगा मतदान, 32 में निर्विरोध अध्यक्ष चुने
छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं