खेलो इंडिया बीच गेम्स : महिला टीम ने अंडमान पर 22 गोल दागे, पुरुष फुटबॉल टीम हारी

राजस्थान की कप्तान संजू कंवर ने 8 और भावना कंवर ने नौ गोल दागे

खेलो इंडिया बीच गेम्स : महिला टीम ने अंडमान पर 22 गोल दागे, पुरुष फुटबॉल टीम हारी

दीव में चल रहे खेलो इंडिया बीच गेम्स में राजस्थान की महिला फुटबॉल टीम ने गोलों की बरसात करते हुए अंडमान निकोबार को 22-3 से रौंद डाला।

जयपुर। दीव में चल रहे खेलो इंडिया बीच गेम्स में राजस्थान की महिला फुटबॉल टीम ने गोलों की बरसात करते हुए अंडमान निकोबार को 22-3 से रौंद डाला, वहीं राजस्थान की पुरुष टीम लगातार दूसरी हार के साथ बाहर हो गई। उत्तर प्रदेश के खिलाफ पहला मैच टाइब्रेक में गंवाने के बाद राजस्थान की महिला टीम ने आज बेहतरीन खेल दिखाते हुए अंडमान पर गोलों की झड़ी लगा दी। राजस्थान की कप्तान संजू कंवर ने 8 और भावना कंवर ने नौ गोल दागे। इसके अलावा गुड्डू कंवर ने तीन तथा लिछमी कंवर और सलोनी ने एक-एक गोल अपने नाम दर्ज किया।

अंडमान के लिए सारा एकता लाकरा, ट्रिनिटी और एम मीनाक्षी ने एक-एक गोल बनाया। महिला वर्ग में राजस्थान का आखिरी लीग मुकाबला बुधवार को गुजरात से होगा। इस मुकाबले को जीतकर ही राजस्थान टीम नॉकआउट के लिए क्वालीफाई कर सकती है। दूसरी ओर, अपना पहला मैच गोवा से 8-13 से हारने के बाद राजस्थान की पुरुष फुटबाल टीम दूसरे मैच में दादर नगर हवेली और दमन-दीव टीम से 10-14 से हार गई। इसके साथ ही राजस्थान टीम नॉकआउट की होड़ से बाहर हो गई। राजस्थान के लिए आज अमित गोदारा ने 5, मिलन पूनिया ने 3 और राहुल चौधरी ने दो गोल किए। 

Post Comment

Comment List

Latest News

ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च
राजस्थान लंबे समय से पानी की कमी से जूझता रहा जिससे न केवल आम जनजीवन प्रभावित होता है बल्कि ग्रामीण...
उन्नाव रेप: कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, पिता की मौत मामले में सज़ा निलंबित करने से इनकार
ट्रंप का लीक पत्र: 'नोबेल नहीं मिला, अब शांति मेरी प्राथमिकता नहीं, ग्रीनलैंड पर चाहिए पूर्ण नियंत्रण'
मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से हो रहा आर्थिक सशक्तीकरण, समाज के वंचित तबके को रियायती ऋण देकर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बना रही राज्य सरकार
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: कर्नल सोफिया कुरैशी मामले में मंत्री विजय शाह पर 2 हफ्ते में फैसला ले सरकार
21 जनवरी को मंत्रिमंडल  की बैठक, विधानसभा में रखे जाने वाले कानूनों को मंजूरी मिलने के असर
'धमकियों से डरने वाले नहीं...',ग्रीनलैंड तनाव, यूक्रेन के लिए खतरे का संकेत