फीफा विश्व कप 2030 की मेजबानी बोली में शामिल होगा मोरक्को

स्पेन और पुर्तगाल के साथ संयुक्त रुप से लगाएगा बोली

फीफा विश्व कप 2030 की मेजबानी बोली में शामिल होगा मोरक्को

मोरक्को के सुल्तान ने अफ्रीकी फुटबॉल परिसंघ (सीएएफ) को भेजे एक संदेश में कहा कि यह संयुक्त बोली अफ्रीका और यूरोप, उत्तरी और दक्षिणी भूमध्यसागरीय, अफ्रीकी, अरब और यूरो-भूमध्यसागरीय दुनिया को एक साथ लेकर आएगी।

रबात। मोरक्को के सुल्तान मोहम्मद षष्ठम ने घोषणा की है कि उनका देश फीफा विश्व कप 2030 की मेजबानी हासिल करने के लिए स्पेन और पुर्तगाल के साथ संयुक्त रूप से बोली लगाएगा। सुल्तान ने अफ्रीकी फुटबॉल परिसंघ (सीएएफ) को भेजे एक संदेश में कहा कि यह संयुक्त बोली अफ्रीका और यूरोप, उत्तरी और दक्षिणी भूमध्यसागरीय, अफ्रीकी, अरब और यूरो-भूमध्यसागरीय दुनिया को एक साथ लेकर आएगी।

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह हममें सर्वश्रेष्ठ को सामने लेकर आएगा जो कि प्रतिभा, रचनात्मकता, अनुभव और साधनों का एक वास्तविक मिश्रण होगा। यह संदेश सुल्तान ने रवांडा के किगाली में मंगलवार सीएएफ आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट अवार्ड 2022 के अवसर पर अपने संबोधन में दिया। फीफा विश्व कप की मेजबानी करने के लिए मोरक्को छठी बार बोली लगाने जा रहा है, इससे पहले वह 1994, 1998, 2006, 2010 और 2026 के लिए असफल कोशिश कर चुका है।

जून 2021 में स्पेन और पुर्तगाल इस बात की पुष्टि कर चुके हैं कि वे 2030 फीफा विश्व कप की मेजबानी के लिए संयुक्त बोली लगाएंगे। 

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई