मोरक्को में दर्दनाक हादसा : दो रिहायशी इमारतें ढहीं, 19 लोगों की मौत, रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन

मोरक्को में दर्दनाक हादसे में 19 लोगो की मौत

मोरक्को में दर्दनाक हादसा : दो रिहायशी इमारतें ढहीं, 19 लोगों की मौत, रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन

मोरक्को के मस्सिरा–जौआघा जिले में मंगलवार रात दो रिहायशी इमारतें ढहने से 19 लोगों की मौत हो गई, जिनमें चार बच्चे शामिल हैं। कई लोग घायल हुए। तंग गलियों में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण रहा। शुरुआती जांच में इमारतों की कमजोर डिजाइन और जर्जर हालत कारण मानी जा रही है।

अफ्रीका। उत्तरी अफ्रीकी देश मोरक्को में मंगलवार की रात एक भयावह हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया। मस्सिरा–जौआघा जिले में दो रिहायशी इमारतें अचानक ढह गईं, जिसके मलबे में कई लोग दब गए। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, इस हादसे में अब तक 19 लोगों की मौत हो चुक है, जिनमें चार बच्चे भी शामिल हैं। कई अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। बता दें कि यह घटना स्थानिय समयानुसार रात लगभग 10 बजे हुई।

सूचना मिलने के बाद तुरंत बाद पुलिस, नागरिक सुरक्षा इकाइयों और स्थानीय प्रशासन की टीमों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया। रातभर चला यह रेस्क्यू ऑपरेशन बेहद चुनौतीपूर्ण रहा, क्योंकि इमारतों का मलबा काफी भारी था और तंग गली होने के कारण मशीनरी को मौके तक पहुंचाना भी काफी कठिन कार्य था। बता दें कि इस हादसे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,​ जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह बचावकर्मी टॉर्च और अस्थायी लाइट्स की मदद से मलबे में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश कर रहे थे। कई स्थानों पर स्थानीय लोग भी बचाव दल के साथ मिलकर मलबा हटाने में मदद करते दिखाई दिए।

घटना से देश में आक्रोश और शोक

इस हादसे के बारें में लोगों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है, जो प्रशासन की सतर्कता पर सवाल उठाती है। दुर्घटना के बाद भी अधिकारी इमारत गिरने के स्पष्ट कारण नहीं बता पाए हैं, जिससे आम लोगों की नाराजगी और बढ़ गई है। मृतकों के परिजनों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि असुरक्षित इमारतों की समय पर जांच और मरम्मत होती, तो यह त्रासदी टाली जा सकती थी।

Read More जयपुर मेट्रो सेकंड फेज : मेट्रो प्रशासन ने किया कंपनी का चयन, पहले पैकेज का काम जल्द शुरू ; पिंजरापोल से प्रहलादपुरा तक बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

क्यों ढह गईं इमारतें ?

Read More जयपुर सेंट्रल जेल में बंदियों का तांडव : जेलकर्मी विजय पाल के साथ की मारपीट,  जेल अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

शुरुआती जांच रिपोर्ट में सामने आया है कि इमारतों का डिजाइन कमजोर था और वे वर्षों से जर्जर हालत में थीं। हालांकि, अभी तक इस वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। विशेषज्ञों ने भी लंबे समय से चेतावनी दी थी कि मोरक्को के कई शहरों में पुरानी और कमजोर इमारतें लगातार जोखिम पैदा कर रही हैं। मोरक्को में इमारतें ढहने की घटनाएं नई नहीं हैं। इसी वर्ष अक्टूबर में कैसाब्लांका के पुराने मदीना क्षेत्र में एक पुरानी इमारत गिरने से कई लोगों की मौत हुई थी। मई 2025 में फेस शहर में इमारत गिरने से नौ लोग मारे गए थे। इन घटनाओं के बाद सरकार ने असुरक्षित इमारतों को चिन्हित कर सुधारने का वादा किया था।

Read More चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल, गोवा, लक्षद्वीप, राजस्थान, पुड्डुचेरी के लिए बढ़ाई एसआईआर की समय सीमा, अब इस तारिख तक दर्ज करवा सकते हैं आपत्तियां

 

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रंप का मैक्रों को झटका:  जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज ट्रंप का मैक्रों को झटका: जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के आपातकालीन G7 बैठक के सुझाव को खारिज कर दिया...
MSME सेक्टर को बड़ी सौगात: केंद्र सरकार ने की भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक को 5,000 करोड़ रुपये की इक्विटी सहायता देने की घोषणा
गणतंत्र दिवस को लेकर जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा सख्त, जांच में लग रहा ज्यादा समय
पीएम-कुसुम योजना में श्रेष्ठ उपलब्धि के लिए राजस्थान डिस्कॉम्स को गोल्ड अवॉर्ड, मनोहर लाल ने ऑल इण्डिया डिस्कॉम्स एसोसिएशन के वार्षिक सम्मान समारोह में किया सम्मानित
मणिपुर में सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई, कई उग्रवादी गिरफ्तार
दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, फुलेरा-रेवाडी रेलसेवा और रेवाडी-फुलेरा रेलसेवा 29 जनवरी को रहेगी रद्द 
मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को लेकर भाजपा का डीएमके पर तंज, कहा-हिंदू विरोधी मानसिकता हुई उजागर