पद्मनाभ को लगी चोट, जयपुर टीम ने गंवाया मैच

पोलो मुकाबले के दौरान चोटग्रस्त हो गए

पद्मनाभ को लगी चोट, जयपुर टीम ने गंवाया मैच

पद्मनाभ सिंह रामबाग पोलो ग्राउण्ड पर 12 गोल के सिरमौर कप पोलो मुकाबले के दौरान चोटग्रस्त हो गए।

जयपुर। पद्मनाभ सिंह रामबाग पोलो ग्राउण्ड पर 12 गोल के सिरमौर कप पोलो मुकाबले के दौरान चोटग्रस्त हो गए। उनकी कोहनी पर गेंद लगी और उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। इसके बाद जिन्दल पैंथर्स ने जयपुर टीम को 7-5 से पराजित कर दिया। जिन्दल की जीत के हीरो सिद्धांत शर्मा रहे, जिन्होंने टीम के लिए हैट्रिक सहित पांच गोल दागे। इसके अलावा वेंकटेश जिन्दल और सिमरन शेरगिल ने भी एक-एक गोल किया। जयपुर टीम की ओर से पद्मनाभ सिंह के स्थान पर खेले शमशीर अली ने दो तथा जैसल सिंह, लांस वाटसन और निकोलस जोर्गे कोर्टी ने एक-एक गोल किया। 

पहले चक्कर में लगी चोट :

पहले चक्कर की समाप्ति से मात्र दो मिनट पूर्व ही पद्मनाभ के कोहनी पर गेंद लगी। वे घोड़े से उतरे और पवेलियन की ओर चल पड़े। इसे देखकर एम्बुलेंस भी पहुंची लेकिन पद्मनाभ निजी वाहन से अस्पताल चले गए। उस समय जिन्दल टीम जयपुर के मुकाबले 2-0 से बढ़त लिए थी। बाद में शमशीर ने पद्मनाभ की जगह ली और चक्कर की समाप्ति से पहले एक गोल दाग दिया। पद्मनाभ सिंह करीब आधा घंटे बाद फिर लौटे लेकिन मैदान पर नहीं उतरे। राजस्थान पोलो क्लब के सचिव दिग्विजय सिंह के अनुसार पद्मनाभ सिंह की चोट का एक्सरे कराया गया। उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं है और वह फिट हैं। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला