राजस्थान अंडर-20 बालक फुटबॉल टीम छत्तीसगढ़ रवाना

टीम की नई जर्सी का अनावरण किया गया

राजस्थान अंडर-20 बालक फुटबॉल टीम छत्तीसगढ़ रवाना

राजस्थान की अंडर-20 बालक फुटबॉल टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जयपुर से नारायणपुर (छत्तीसगढ़) के लिए रवाना हुई।

जयपुर। राजस्थान की अंडर-20 बालक फुटबॉल टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जयपुर से नारायणपुर (छत्तीसगढ़) के लिए रवाना हुई। टीम का पहला मुकाबला 27 अप्रैल को बिहार से होगा। यह प्रतियोगिता 27 अप्रैल से 3 मई तक नारायणपुर में आयोजित की जा रही है। राजस्थान टीम 29 अप्रैल को मेघालय, एक मई को केरल और तीन मई को जम्मू-कश्मीर के खिलाफ अपने मैच खेलेगी। टीम की नई जर्सी का अनावरण किया गया। इसमें सांगानेर के पूर्व विधायक अशोक लाहोटी, आरयूएफसी के चेयरमैन कृष्ण कुमार टॉक, मिश्रीलाल मेमोरियल इंस्टीट्यूट के चेयरमैन अविनाश दुबे, पचार ग्रुप के चेयरमैन जितेंद्र सिंह शेखावत और राजस्थान फुटबॉल संघ के सचिव दिलीप सिंह शेखावत भी मौजूद रहे। अविनाश दुबे ने राजस्थान टीम को ड्रेस व किट प्रदान की। टीम में जयपुर के मनीष सैनी और देवांश राजावत का चयन किया  गया।

टीम- युग, आर्यन, विशाल कालोशिया (कप्तान), गौरवित, मनीष मील (उप कप्तान), देवेंद्र, प्रीतम, आर्यन सिंह, अफजल, शिवम, मनीष सैनी , वीरेंद्र, पूरण, तोसिफ, जितेंद्र, देवांश राजावत, मुजाहिद, देवांक। कोच- श्याम सिंह, फिजियो- चैतन्य गोदारा।

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रंप का मैक्रों को झटका:  जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज ट्रंप का मैक्रों को झटका: जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के आपातकालीन G7 बैठक के सुझाव को खारिज कर दिया...
MSME सेक्टर को बड़ी सौगात: केंद्र सरकार ने की भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक को 5,000 करोड़ रुपये की इक्विटी सहायता देने की घोषणा
गणतंत्र दिवस को लेकर जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा सख्त, जांच में लग रहा ज्यादा समय
पीएम-कुसुम योजना में श्रेष्ठ उपलब्धि के लिए राजस्थान डिस्कॉम्स को गोल्ड अवॉर्ड, मनोहर लाल ने ऑल इण्डिया डिस्कॉम्स एसोसिएशन के वार्षिक सम्मान समारोह में किया सम्मानित
मणिपुर में सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई, कई उग्रवादी गिरफ्तार
दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, फुलेरा-रेवाडी रेलसेवा और रेवाडी-फुलेरा रेलसेवा 29 जनवरी को रहेगी रद्द 
मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को लेकर भाजपा का डीएमके पर तंज, कहा-हिंदू विरोधी मानसिकता हुई उजागर