डब्ल्यूपीएल : लगातार पांचवीं जीत के साथ आरसीबी प्लेऑफ में, गुजरात को 61 रन से हराया

गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया 

डब्ल्यूपीएल : लगातार पांचवीं जीत के साथ आरसीबी प्लेऑफ में, गुजरात को 61 रन से हराया

डब्ल्यूपीएल में आरसीबी ने गुजरात जायंट्स को 61 रन से हराकर लगातार पांचवीं जीत दर्ज की और प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी। गौतमी नाइक के 73 रन और सयाली व नादिने डे क्लार्क की घातक गेंदबाजी से गुजरात 117 रन पर सिमट गई।

वडोदरा। गौतमी नाइक (73) के शानदार अर्द्धशतक के बाद सयाली (21 पर 3) व नादिने डे क्लार्क (17 पर 2) की घातक गेंदबाजी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने डब्ल्यूपीएल के 12वें मुकाबले में गुजरात जाएंट्स को 61 रन से हरा अपनी लगातार पांचवी जीत दर्ज कर प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई।

गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। आरसीबी ने गुजरात के सामने 179 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने गौतमी नाइक की 73 रनों की पारी की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 178 रन बनाए। जवाब में गुजरात  जायंट्स टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 117 रन ही बना सकी।

गुजरात के लिए काश्वी गौतम और एश्ले गार्डनर ने दो-दो विकेट लिए। इसके अलावा रेणुका सिंह और सोफी डिवाइन के एक-एक सफलता अपने नाम कीं।  जवाब में गुजरात की टीम की शुरुआत काफी खराब रही। 5 रन  पर ही उसके तीन शीर्ष  खिलाड़ी पवेलियन लौट गए। इसके बाद एश्ले गार्डनर (54) को छोड़कर अन्य कोई बल्लेबाज आरसीबी के  गेंदबाजों का सामना करने में नाकाम रहे। सायली ने 3 व नादिने डे क्लार्क ने 2 विकेट लिए। 

Tags: rcb  WPL

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

Cyber Crime Alert : सार्वजनिक स्थानों पर अनजान व्यक्ति को मोबाइल देने से बढ़ रहा साइबर फ्रॉड, नई एडवाइजरी जारी Cyber Crime Alert : सार्वजनिक स्थानों पर अनजान व्यक्ति को मोबाइल देने से बढ़ रहा साइबर फ्रॉड, नई एडवाइजरी जारी
पुलिस मुख्यालय की साइबर क्राइम ब्रांच ने आमजन को सतर्क करते हुए एक नई एडवाइजरी जारी की। साइबर अपराधी तकनीक...
आईपीएल-2026 : जीत की पटरी पर लौटी हैदराबाद, कोलकाता की लगातार दूसरी हार, हेनरिक क्लासेन की फिफ्टी
राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी पर लगाया आवाज दबाने का आरोप : सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर उठाए सवाल, बोले- क्या जनता के मुद्दे उठाना कोई अपराध है?
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की पहल : 3 से 8वीं कक्षा के लिए कम्प्यूटेशनल थिंकिंग-आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस पाठ्यक्रम शुरू
फीफा विश्व रैंकिंग : 8 साल बाद फ्रांस फिर नंबर वन पर पहुंचा, वियतनाम ने मलेशिया पर 3-1 जीत के बाद 99वें स्थान पर लगाई छलांग 
रूपए में आई मजबूती: अंतरबैंकिंग मुद्रा बाज़ार में 92.60 प्रति डॉलर पर पहुंचा
लापरवाही और तेज रफ्तार का मंजर : बेकाबू टैंकर ने एक दर्जन वाहनों को ठोका, 6 लोग घायल