आईपीएल-2025 : खिताब जीता आरसीबी ने, सबसे ज्यादा अवॉर्ड गुजरात के नाम

साई सुदर्शन अवॉर्ड समारोह में छाए 

आईपीएल-2025 : खिताब जीता आरसीबी ने, सबसे ज्यादा अवॉर्ड गुजरात के नाम

आईपीएल-2025 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने अपने नाम किया।

अहमदाबाद। आईपीएल-2025 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने अपने नाम किया। फाइनल में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को छह रन से हराया। आईपीएल फाइनल के बाद अवॉर्ड समारोह में पैसों की बारिश हुई। विजेता टीम आरसीबी को 20 करोड़ रुपये मिले, जबकि उपविजेता पंजाब की टीम को 12.5 करोड़ रुपये मिले। भले ही आरसीबी की टीम चैंपियन बनी हो, लेकिन पुरस्कार वितरण समारोह में गुजरात टीम का दबदबा रहा। व्यक्तिगत अवॉर्ड और टीम अवॉर्ड को मिलाकर कुल 20 पुरस्कार वितरित किए गए। इसमें से छह अवॉर्ड गुजरात टाइटंस (जीटी) टीम के खाते में आए। गुजरात की टीम का सीजन के सर्वश्रेष्ठ अवॉर्ड्स पर दबदबा रहा। सीजन के सर्वश्रेष्ठ के 10 अवॉर्ड दिए गए और इसमें से छह गुजरात के खिलाड़ियों ने जीते। आरसीबी की टीम को  व्यक्तिगत अवॉर्ड और टीम अवॉर्ड मिलाकर सिर्फ चार अवॉर्ड मिले। वहीं, पंजाब की टीम को भी चार अवॉर्ड मिले। 

साई सुदर्शन अवॉर्ड समारोह में छाए :

आईपीएल अवॉर्ड समारोह में गुजरात के साई सुदर्शन छा गए। उन्हें सबसे ज्यादा चार पुरस्कार। सुदर्शन इस सीजन के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने 15 मैचों में 54.21 की औसत और 156.17 के स्ट्राइक रेट से 759 रन बनाए। हालांकि, गुजरात की टीम एलिमिनेटर से बाहर हो गई। वहीं, एलिमिनेटर में गुजरात को हराने वाली मुंबई इंडियंस टीम के सूर्यकुमार यादव प्लेयर ऑफ द टूनार्मेंट रहे।  सूर्यकुमार दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने 16 मैचों में 65.18 की औसत से और 167.92 के स्ट्राइक रेट से 717 रन बनाए। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह