प्रदेश के खेल संघों के प्रतिनिधियों ने दिया मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को ज्ञापन

स्पोर्ट्स एक्ट में बदलाव की मांग, समस्याएं भी बताई

प्रदेश के खेल संघों के प्रतिनिधियों ने दिया मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को ज्ञापन

जाखड़ ने मुख्यमंत्री को बताया कि प्रदेश में 2005 में स्पोर्ट्स एक्ट लागू किया गया और अब करीब 17 साल हो गए हैं। खेल संघों की समस्याओं को देखते हुए इसकी समीक्षा कर आवश्यक बदलाव किए जाने चाहिए। 

जयपुर। राजस्थान ओलंपिक संघ से सम्बद्ध विभिन्न खेल संघों के प्रतिनिधियों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात कर राजस्थान में लागू स्पोर्ट्स एक्ट में आवश्यक बदलाव करने की मांग की। खेल संघों ने खिलाड़ियों और खेल संघों के समक्ष आ रही अन्य समस्याओं की ओर भी मुख्यमंत्री का ध्यान दिलाया। राजस्थान ओलंपिक संघ के अध्यक्ष रामावतार सिंह जाखड़ और चेयरमैन अनिल व्यास की अगुवाई में 20 से ज्यादा खेल संघों के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री गहलोत से मुलाकात की। जाखड़ ने मुख्यमंत्री को बताया कि प्रदेश में 2005 में स्पोर्ट्स एक्ट लागू किया गया और अब करीब 17 साल हो गए हैं। खेल संघों की समस्याओं को देखते हुए इसकी समीक्षा कर आवश्यक बदलाव किए जाने चाहिएं। 

उन्होंने खेल संघों की ओर से एक ज्ञापन सौंपकर एक्ट में बदलाव के लिए सुझाव भी दिए हैं। इसके साथ ही खेल संघों ने पिछले एक वर्ष से कई खेलों में खिलाड़ियों को टीए/डीए नहीं मिलने की समस्या भी बताई। जाखड़ ने परिषद की स्टेंडिंग कमेटी की बैठक बुलाने के लिए भी निर्देश देने की मांग की ताकि खेलों और खिलाड़ियों के हित में निर्णय लिए जा सकें। 

ये दिए हैं सुझाव

  • ओलंपिक, राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में शामिल खेल, जो एक्ट में शामिल नहीं हैं उन्हें इसमें जोड़ा जाए। 
  • खेल संघों में रजिस्ट्रार सहकारिता के अनावश्यक हस्तक्षेप को समाप्त किया जाए। रजिस्ट्रार द्वारा कभी भी किसी भी खेल संघ में एडहॉक कमेटी बनाने की समस्या आती रही है।
  • खेल संघों के चुनाव में अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष तीनों को वोट देने का अधिकार दिया जाए। अभी केवल सचिव को ही वोट देने का अधिकार है। 
  • राजस्थान खेल परिषद द्वारा खेल संघों के चुनाव में पर्यवेक्षक भेजने में भी भेदभाव बरता जाता है। ऐसे में चुनाव में परिषद के पर्यवेक्षक की अनिवार्यता को समाप्त किया जाए। 
  •  जिला और राज्य इकाइयों के साथ ही क्लब स्तर पर भी रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया जाए। 

इन खेल संघों के पदाधिकारी थे शामिल
राजस्थान वालीबाल संघ के महासचिव रामावतार जाखड़, तैराकी संघ के अध्यक्ष अनिल व्यास, आरसीए के कोषाध्यक्ष रामपाल शर्मा, परिषद की स्टेंडिंग कमेटी के सदस्य मो. इकबाल, राजस्थान जूडो संघ के अध्यक्ष मनमोहन जायसवाल, तलवारबाजी संघ के अध्यक्ष दाउद खान, टेनिस  संघ के सचिव राजीव शर्मा, बॉडी बिल्डिंग  संघ के अध्यक्ष नवीन यादव, एथलेटिक संघ के सचिव सुरेंद्र गुर्जर, कुश्ती संघ के अध्यक्ष उम्मेद सिंह, तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह, राइफल शूटिंग  संघ के फैसल खान, बॉक्सिंग संघ के देव नारायण, नेटबॉल संघ के सचिव भंवर लाल शर्मा, ट्राइथलॉन संघ के सचिव नरेश शर्मा।

Read More मेसी का 14 साल बाद भारत दौरा : निजी जेट से पहुंचे कोलकाता, शहर में जश्न का माहौल

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई