मेसी का 14 साल बाद भारत दौरा : निजी जेट से पहुंचे कोलकाता, शहर में जश्न का माहौल

इंटर मियामी टीम के कुछ खिलाड़ी भी मौजूद रहे

मेसी का 14 साल बाद भारत दौरा : निजी जेट से पहुंचे कोलकाता, शहर में जश्न का माहौल

कोलकाता पहुंचे लियोनेल मेसी, 14 साल बाद भारत में 13-15 दिसंबर तक रहेंगे। मेसी का स्वागत बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान, पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किया। स्टेडियम में 70 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण होगा। मेसी हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली भी जाएंगे। 15 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी उन्हें सम्मानित करेंगे।

कोलकाता। मेसी 14 साल बाद भारत आए हैं। वह 13 से 15 दिसंबर, 2025 के बीच भारत में रहेंगे। वह मियामी से दुबई के रास्ते अपने निजी जेट से कोलकाता हवाई अड्डे पर उतरें। उनके साथ इंटर मियामी टीम के कुछ खिलाड़ी भी मौजूद रहे। बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान, महान फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक लियोनेल मेसी से मिलने को लेकर उत्साहित हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक शाहरुख खान हमेशा कोलकाता आते हैं, खासकर तब जब उनकी टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलती है, लेकिन इस बार उनका ट्रिप खास है। वह अर्जेंटीना के उस महान खिलाड़ी से मिलने के लिए आ रहे हैं, जिन्होंने अपने देश को फीफा विश्व कप 2022 का खिताब अपनी कप्तानी में दिलाया था।

शाहरूख खान ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया है, बार मैं अपनी नाइट कोलकाता में प्लान नहीं कर रहा हूं, उम्मीद करता हूं कि दिन पूरी तरह मेसी का होगा, बॉलीवुड स्टार ने अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद कोलकाता आकर लियोनेल मेसी से मिलने की खुशी जाहिर करते हुए लिखा है, 13 तारीख को सॉल्टलेक स्टेडियम में आप सभी से मिलने का इंतजार है। कोलकाता के अलावा मेसी हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली भी जाएंगे, जो उनकी 13 दिसंबर से शुरू हो रही भारत यात्रा का हिस्सा हैं।

शहर में जश्न का माहौल है। हवाई अड्डे से लेकर स्टेडियम और ईएम बाइपास तक सुरक्षा व्यवस्था शामिल है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, पश्चिम बंगाल के पूर्व और वर्तमान ब्रांड एम्बेस्डर क्रमश: शाहरुख खान तथा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली भी मेसी का स्वागत करने वालों में शामिल हैं। इससे बाद दोपहर में अर्जेंटीनी खिलाड़ी हैदराबाद के लिए रवाना हो जाएंगे।

स्टेडियम के पास कलाकार मोंटी पाल ने लियोनेल मेसी की 70 फुट ऊंची प्रतिमा भी स्थापित की है। इसके प्रायोजक राज्य के अग्निशमन मंत्री सुजीत बोस हैं। अपनी प्रतिमा का अनावरण खुद मेसी करेंगे। मेसी हैदराबाद में एक प्रदर्शनी मैच में भी भाग लेंगे और मुंबई जाने से पहले एक संगीत कार्यक्रम में शामिल होंगे। मेसी के सम्मान में 15 दिसंबर को नयी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में एक समारोह भी आयोजित किया जाएगा। समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उन्हें सम्मानित करेंगे।

Read More CM Yogi Japan Visit: जापान दौरे के पहले दिन करीब 11 हजार करोड़ रुपये के निवेश के एमओयू पर हस्ताक्षर; औद्योगिक विकास, विनिर्माण क्षमता और रोजगार सृजन को नई गति मिलने की उम्मीद 

 

Read More पीएम मोदी ने की केरल के केयरगिवर्स के थिरुवथिरा की शानदार प्रस्तुति की तारीफ, संस्कृति को बचाने के लिए की प्रवासियों की प्रशंसा 

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान