साधना, मिराया और पद्मजा ने जीते खिताब

खिताब अपने नाम किया

साधना, मिराया और पद्मजा ने जीते खिताब
आयोजन सचिव अतुल गुप्ता के अनुसार मुख्य अतिथि आशीष सराफ और जिला बैडमिंटन के सचिव मनोज दासोत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनकी हौसला अफजाई की।

जयपुर। सीकर की साधना सिकरवाल ने एसएमएस स्टेडियम बैडमिंटन कोर्ट्स पर खेली जा रही ओएन दीक्षित मेमोरियल जयपुर जिला बैडमिंटन में पायल शर्मा को 22-20, 23-21 से पराजित कर महिला एकल का खिताब जीत लिया। अंडर-11 गर्ल्स के एकल फाइनल में मिराया फगेरिया ने आराध्या बिश्नोई को 19-21, 21-16, 21-14 से हरा खिताब अपने नाम किया। गर्ल्स अंडर-15 का एकल खिताब पद्मजा सिंह ने हासिल किया। पद्मजा ने फाइनल में आराध्या ढींगरा को 21-15, 21-18 से शिकस्त दी।

लड़कों के अंडर-11 फाइनल में नैतिक बंसल ने लक्षित रेवाड़ को 21-14, 21-15 से हरा खिताब अपने नाम किया। सबसे लंबे चले अंडर-13 बालक वर्ग के सेमी फाइनल में सिद्धार्थ ने प्रणब मूलचंदानी को 21-18, 28-23, 22-20 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमी फाइनल में मनाविक भारद्वाज ने अद्विक मित्तल को 21-17, 21-13 से परास्त किया। लड़कियों केअंडर-19 सिंगल्स के सेमी फाइनल में अद्विका अग्रवाल ने रेवा अवस्थी को 21-8, 21-13 से और प्रियांशी सैनी ने ओजस्विता दुबे को 21-10, 21-6 से हरा फाइनल में प्रवेश किया। आयोजन सचिव अतुल गुप्ता के अनुसार मुख्य अतिथि आशीष सराफ  और जिला बैडमिंटन के सचिव मनोज दासोत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनकी हौसला अफजाई की। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति
संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान भारत और मध्य यूरोपीय वाइशेग्राद समूह (V4 - स्लोवाकिया, पोलैंड, चेक गणराज्य, हंगरी) के विदेश...
पोकलेन मशीन गहरी खाई में गिरी : ऑपरेटर की मौत, जानें पूरा मामला
जिस आंचल ने दिया था छांव का सुकून, उसी ने उजाड़ दी सांझ: जयपुर में पोते ने की बुजुर्ग दादी की निर्मम हत्या
34 दिन बाद राजस्थान के 309 नगरीय निकायों से हटी आचार संहिता
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले, नौ जिलों के जिलाधिकारी बदले गए
ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क रवाना, युद्ध खत्म करने और वैश्विक विश्वास बहाली की उम्मीद जताई
जयपुर में 24 से 27 सितंबर तक ENT की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, AI-रोबोटिक सर्जरी पर होगा फोकस