अदिति का लक्ष्य 2028 ओलंपिक में स्वर्ण जीतना, कहा- खेलो इंडिया गेम्स खिलाड़ियों के करियर को मजबूत बनाते हैं

खेलो इंडिया में जीत चुकी है तीन गोल्ड 

अदिति का लक्ष्य 2028 ओलंपिक में स्वर्ण जीतना, कहा- खेलो इंडिया गेम्स खिलाड़ियों के करियर को मजबूत बनाते हैं

विश्व तीरंदाजी चैंपियन अदिति गोपीचंद स्वामी ने कहा कि खेलो इंडिया यूथ व यूनिवर्सिटी गेम्स खिलाड़ियों के पेशेवर विकास और एक्सपोजर के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। 2023 विश्व चैंपियन अदिति यूनिवर्सिटी गेम्स में पहली बार खेलते हुए गोल्ड जीतीं। खेलो इंडिया में पहले ही तीन स्वर्ण जीत चुकी अदिति का अगला लक्ष्य 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक में भारत के लिए स्वर्ण पदक है।

जयपुर। विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाली भारत की पहली तथा विश्व की सबसे युवा कंपाउंड तीरंदाज अदिति गोपीचंद स्वामी का मानना है कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स और खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स जैसे आयोजन किसी भी खिलाड़ी के पेशेवर विकास तथा आर्थिक सुदृढ़ता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होते हैं।

खेलो इंडिया में जीत चुकी है तीन गोल्ड :

अदिति के अनुसार, इन प्रतियोगिताओं का आयोजन अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप होता है और इनमें प्रतिस्पर्धा का स्तर भी उच्च कोटि का रहता है। अदिति ने वर्ष 2023 में बर्लिन में आयोजित विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतकर अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की थी। तीन बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भाग लेने के उपरान्त उन्होंने पहली बार खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में हिस्सा लिया और शिवाजी विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इससे पूर्व वह खेलो इंडिया यूथ गेम्स (2022, 2023, 2024) में तीन स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।

ओलंपिक में शामिल होने से स्पष्ट लक्ष्य मिला :

Read More आईपीएल का शेड्यूल नहीं आया, लेकिन तैयारियां जोरों पर, बीसीसीआई की टीम ने लिया स्टेडियम का जायजा

अदिति का अगला लक्ष्य वर्ष 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक है। उन्होंने कहा, मेरा सपना है कि मैं ओलंपिक में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतूं। पूर्व में कंपाउंड तीरंदाजी ओलंपिक का हिस्सा नहीं थी, जिससे कुछ कमी महसूस होती थी, किन्तु अब जब इसे मिक्स्ड टीम इवेंट के रूप में शामिल कर लिया गया है, तो यह मेरे लिए स्वर्णिम अवसर है।  कंपाउंड छोड़ रिकर्व तीरंदाजी अपनाने के विषय में पूछे जाने पर अदिति ने कहा, एक बार विचार आया था कि रिकर्व में प्रयास करूं, परंतु यह भी पता था कि उसमें मुझे बिलकुल जीरो से शुरुआत करनी होगी और विशेषज्ञता प्राप्त करने में सात-आठ वर्ष लग सकते हैं। अत: मैंने निर्णय बदल दिया। कंपाउंड के ओलंपिक में शामिल होते ही मुझे एक स्पष्ट लक्ष्य मिल गया।

Read More आईपीएल-2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी, बंगाल-तमिलनाडु सहित 5 राज्यों में चुनावों के चलते कार्यक्रम बदला

इन आयोजनों से मिलता है एक्सपोजर :

Read More हम फिर चैंपियन : भारत तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड चैंपियन, न्यूजीलैंड को फाइनल में 96 रनों से हराया

पहली बार यूनिवर्सिटी गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अदिति ने कहा- स्वर्ण पदक प्राप्त कर अत्यंत प्रसन्नता हुई। यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता होती है, इस प्रकार के आयोजन खिलाड़ियों को नया अनुभव और आवश्यक एक्पोजर प्रदान करते हैं। 

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा को लेकर कांग्रेस का निशाना: सरकार कर रही परंपरा का उल्लंघन, पीएम मोदी की गैर मौजूदगी को लेकर उठाए सवाल अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा को लेकर कांग्रेस का निशाना: सरकार कर रही परंपरा का उल्लंघन, पीएम मोदी की गैर मौजूदगी को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ चर्चा में प्रधानमंत्री की अनुपस्थिति पर सवाल उठाए हैं। जयराम रमेश ने...
झुंझुनूं के ‘रीढ़ का टीला’ में मिला हजारों साल पुराने मानव बसावट का प्रमाण : पुरातात्विक उत्खनन में प्रागैतिहासिक औज़ार, मंदिर स्थापत्य और 11वीं-12वीं शताब्दी की मूर्तियों के मिले अवशेष 
जयपुर पुलिस आयुक्त की 14 मार्च को जनसुनवाई : बगरू सर्किल के बगरू, सेज, भांकरोटा एवं बिंदायका थानों के परिवादियों की करेंगेे जनसुनवाई
ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई पूरी तरह सुरक्षित, यूसुफ पेजेशकियन ने किया चोटिल होने की खबरों का खंडन 
पीएम मोदी का केरल-तमिलनाडु दौरा: 16,450 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास, नई रेल सेवाओं को दिखाएंगे हरी झंडी
असर खबर का - धरतीपुत्रों का इंतजार समाप्त, 25 से होगी फसलों की खरीद
LPG की कमी पर राज्यसभा में चर्चा की मांग, भाकपा सांसद संदोष कुमार ने दिया कार्यस्थगन प्रस्ताव का नोटिस