मेसी ने किया अपनी प्रतिमा का अनावरण : यह दुनिया में फुटबॉलर की सबसे ऊंची प्रतिमा, शाहरुख खान रहे मौजूद

प्रतिमा 2022 में फीफा विश्व कप पकड़े हुए मेसी की एक तस्वीर की प्रतिकृति है

मेसी ने किया अपनी प्रतिमा का अनावरण : यह दुनिया में फुटबॉलर की सबसे ऊंची प्रतिमा, शाहरुख खान रहे मौजूद

अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने कोलकाता के वीआईपी रोड-लेक टाउन क्रॉसिंग पर अपनी 70 फीट ऊंची लोहे की प्रतिमा का वर्चुअली अनावरण किया। यह दुनिया में किसी भी फुटबॉलर की सबसे ऊंची प्रतिमा मानी जा रही है। प्रतिमा में 2022 फीफा विश्व कप पकड़े हुए मेसी की तस्वीर को दर्शाया गया है।

कोलकाता। अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के प्रवेश द्वार वीआईपी रोड पर अपनी 70 फीट ऊंची लोहे की प्रतिमा का अनावरण किया। यह दुनिया में किसी भी फुटबॉलर की सबसे ऊंची प्रतिमा है। यह प्रतिमा नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लगभग चार किलोमीटर दक्षिण में वीआईपी रोड-लेक टाउन क्रॉसिंग पर बिग बेन क्लॉक टॉवर के पास लगायी गई है।

एक प्राइवेट जेट में सवार होकर भारत आए मेसी ने कुछ घंटों बाद हयात रीजेंसी होटल से वर्चुअली इस प्रतिमा का अनावरण किया। यहां वह अपने दल के साथ ठहरे हुए हैं, जिसमें इंटर मियामी के कई खिलाड़ी भी शामिल हैं। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान अनावरण के समय मौजूद थे।

यह प्रतिमा 2022 में फीफा विश्व कप पकड़े हुए मेसी की एक तस्वीर की प्रतिकृति है। कलाकार मटू पाल ने इसे 40 दिनों में तैयार किया है। व्यक्तिगत रूप से इस मूर्ति के लिए पहल करने वाले पश्चिम बंगाल के अग्निशमन विभाग मंत्री सुजीत बोस ने दावा किया कि यह दुनिया में किसी भी फुटबॉलर की सबसे ऊंची प्रतिमा है। 

 

Read More नेपाल में संसदीय चुनाव की मतगणना जारी, रवि लामिछाने की आरएसपी भारी बहुमत की ओर अग्रसर

Read More खाड़ी देशों में युद्ध के हालात से फ्लाइट्स संचालन प्रभावित: यात्रियों की चिंता बढ़ी, जानें दिल्ली से जयपुर तक आज कितनी फ्लाइट्स कैंसिल

Read More आईपीएल का शेड्यूल नहीं आया, लेकिन तैयारियां जोरों पर, बीसीसीआई की टीम ने लिया स्टेडियम का जायजा

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जानें कब खत्म होगा ईरान के साथ युद्ध? अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने की नेतन्याहू से फोन पर बात, बनाया ये धांसू प्लान  जानें कब खत्म होगा ईरान के साथ युद्ध? अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने की नेतन्याहू से फोन पर बात, बनाया ये धांसू प्लान 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि ईरान के विरुद्ध सैन्य अभियान कब समाप्त होगा, इसका फैसला वह...
मतदाता सूची बदलाव को लेकर कोलकाता में टीएमसी और चुनाव आयोग में तीखी नोकझोंक, अपनी बात नहीं रखने का लगाया आरोप
तरुण खटीक लिंचिंग के विरोध में खटीक समाज का प्रदर्शन, फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमे की मांग
राहगीरों से मारपीट कर मोबाइल व रुपये छीनने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक व दो मोबाइल बरामद
रणथंभौर का बाघ टी-2407 फिर आबादी के करीब : रामसिंहपुरा के खेत में दिखा, नाहरगढ़ होटल के पास भी आया था नजर
आबकारी नीति मामला: दिल्ली हाईकोर्ट ने निचली अदालत की टिप्पणियों पर लगाई रोक; अ​रविंद केजरीवाल समेत सभी आरोपियों को नोटिस जारी, 16 मार्च को होगी सुनवाई
धुलंडी के दिन हुआ जन्म : मां और शावक पूरी तरह स्वस्थ, सुरक्षा के लिए नर हिप्पो ‘राजा’ को रखा गया अलग