ऑस्ट्रेलियन ओपन: फाइनल में जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराया, सिनर ने लगातार दूसरी बार जीता खिताब

करियर का तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब

ऑस्ट्रेलियन ओपन: फाइनल में जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराया, सिनर ने लगातार दूसरी बार जीता खिताब

ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल मैच में यानिक सिनर ने एलेक्जेंडर ज्वेरेव को 6-3, 7-6 (4), 6-3 से हराकर खिताब जीता।

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल मैच में यानिक सिनर ने एलेक्जेंडर ज्वेरेव को 6-3, 7-6 (4), 6-3 से हराकर खिताब जीता। सिनर ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में लगातार दूसरा खिताब जीता। इसके अलावा यह उनके करियर का तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब है। वह 1992 और 1993 में जिम कूरियर के बाद लगातार दो बार इस ट्रॉफी को जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए।

यानिक सिनर के पास अरबों की संपत्ति :

फोर्ब्स के अनुसार जनवरी 2025 तक यानिक सिनर की कुल संपत्ति लगभग 26.6 मिलियन डॉलर यानी 2,29,78,41,000 भारतीय रुपये है। उनकी आय का स्रोत टेनिस पुरस्कार राशि और विज्ञापन हैं। महज 23 साल की उम्र में वह अरबपति बन चुके हैं। साल 2023 में यूएस ओपन में ज्वेरेव से चौथे दौर में हारने के बाद से सिनर ने ग्रैंड स्लैम में हार्ड कोर्ट पर कोई मैच नहीं हारा है। तब से वह अपराजित रहे हैं।  2024 से 3 बड़े खिताब जीत चुके हैं सिनर 2024 से सिनर ने 5 में से 3 ग्रैंड स्लैम अपने नाम किए। उन्होंने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया ओपन और यूएस ओपन पर कब्जा किया था। इस बार फिर उन्होंने साल की शुरूआत ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतकर की। इस दौरान उन्होंने 80 मुकाबले जीते, वहीं महज 6 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वे पिछले 21 मैचों से कोई मुकाबला नहीं हारे।

विमेंस डबल्स में भी टॉप सीड जोड़ी चैंपियन विमेंस डबल्स में अमेरिका की टेलर टाउनसेंड और चेक रिपब्लिक की कैटरिन सिनिआकोवा की टॉप सीड जोड़ी ने खिताब जीता। दोनों ने वर्ल्ड नंबर-3 ताइवान की सिएह सु-वेई और लात्विया की जेलेना ओस्टापेंको की जोड़ी को हराया। वर्ल्ड नंबर-1 पेयर ने 6-2, 6-7 (4-7), 6-3 से फाइनल अपने नाम किया।

Read More आईपीएल-2026 : वैभव सूर्यवंशी का कहर, राजस्थान रॉयल्स ने लगाया जीत का चौका, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से दी शिकस्त

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल