होली का यह त्योहार डीजीपी उत्कल रंजन साहू ने रंग पर्व पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

प्रदेशवासियों को होली और धुलंडी की हार्दिक दी शुभकामनाएं

 होली का यह त्योहार डीजीपी उत्कल रंजन साहू ने रंग पर्व पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

राजस्थान पुलिस के पुलिस महानिदेशक उत्कल रंजन साहू ने रंगों के पर्व होली और धुलंडी पर पुलिस के जवानों, समस्त अधिकारियों व सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं

जयपुर। राजस्थान पुलिस के पुलिस महानिदेशक उत्कल रंजन साहू ने रंगों के पर्व होली और धुलंडी पर पुलिस के जवानों, समस्त अधिकारियों व सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। साहू ने अपने संदेश में कहा कि होली का यह त्योहार हम सभी को सद्भावना, सौहार्द, आपसी प्रेम, और भाईचारे का संदेश देता है। आप और हम सभी मिलकर परम्परागत उल्लास के साथ इस त्योहार को मना सके इसके लिए प्रदेश के पुलिसकर्मी सदैव अपना फर्ज कटिबद्धता से निभाते हैं।

पूरे राजस्थान में होली के अवसर पर सभी जिलों और थानों में पुलिस अधिकारी और पुलिस जवान अपनी ड्यूटी के प्रति जागरुक व सतर्क रहते हुए नागरिक सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त सजगता बरतते हैं। उन्होंने कहा कि होली के अवसर पर पूरे प्रदेश में सामुदायिक सद्भाव, शांति, आपसी प्रेम और मेल-जोल की परम्परा और सुदृढ़ बनी रहे इसके लिए हम सभी मिलकर होली और धुलंडी के पर्व की खुशियों को आनंद, हर्ष और उल्लास के साथ मनाएं। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को होली और धुलंडी की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं