युवक की संदिग्ध मौत, शरीर पर मिले चोट के निशान : पुलिस ने अंतिम संस्कार की प्रक्रिया रुकवाई, कब्जे में लिया शव

आत्महत्या और हादसे संभावनाओं पर जांच

युवक की संदिग्ध मौत, शरीर पर मिले चोट के निशान : पुलिस ने अंतिम संस्कार की प्रक्रिया रुकवाई, कब्जे में लिया शव

शहर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक युवक का शव संदिग्ध हालात में मिला है। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं।  मृतक की पहचान नवनीत सोनी उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई है। परिजन शादी समारोह से लौटे तो उन्होंने नवनीत का शव बाथरूम में पड़ा पाया। इस दौरान कुछ परिचित अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए थे।

रामगंजमंडी। शहर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक युवक का शव संदिग्ध हालात में मिला है। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं।  मृतक की पहचान नवनीत सोनी उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई है। परिजन शादी समारोह से लौटे तो उन्होंने नवनीत का शव बाथरूम में पड़ा पाया। इस दौरान कुछ परिचित अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव के शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान मिले। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रामगंजमंडी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

डीएसपी घनश्याम मीणा ने बताया कि जानकारी मिली थी कि  युवक  की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है और कुछ लोग जल्दी में शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। झगड़े की बात भी आई सामने: मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि शादी समारोह के दौरान नवनीत का फोन आया था। जिसमें उसने किसी से झगड़े की बात कही थी। पुलिस हत्या, आत्महत्या और हादसे तीनों संभावनाओं पर जांच कर रही है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च
राजस्थान लंबे समय से पानी की कमी से जूझता रहा जिससे न केवल आम जनजीवन प्रभावित होता है बल्कि ग्रामीण...
उन्नाव रेप: कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, पिता की मौत मामले में सज़ा निलंबित करने से इनकार
ट्रंप का लीक पत्र: 'नोबेल नहीं मिला, अब शांति मेरी प्राथमिकता नहीं, ग्रीनलैंड पर चाहिए पूर्ण नियंत्रण'
मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से हो रहा आर्थिक सशक्तीकरण, समाज के वंचित तबके को रियायती ऋण देकर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बना रही राज्य सरकार
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: कर्नल सोफिया कुरैशी मामले में मंत्री विजय शाह पर 2 हफ्ते में फैसला ले सरकार
21 जनवरी को मंत्रिमंडल  की बैठक, विधानसभा में रखे जाने वाले कानूनों को मंजूरी मिलने के असर
'धमकियों से डरने वाले नहीं...',ग्रीनलैंड तनाव, यूक्रेन के लिए खतरे का संकेत