होली पर्व पर आगरा कैंट-असारवा स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन

होली व ग्रीष्मावकाश स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन

होली पर्व पर आगरा कैंट-असारवा स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन

जयपुर रेलवे की ओर से होली पर्व पर यात्रियो की सुविधा के लिए आगरा कैंट-असारवा त्रि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है

जयपुर। जयपुर रेलवे की ओर से होली पर्व पर यात्रियो की सुविधा के लिए आगरा कैंट-असारवा त्रि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार आगरा कैंट-असारवा त्रि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 15 मार्च से 31 मार्च तक आगरा कैंट से सोमवार, बुधवार व शनिवार को दोपहर 1.30 बजे रवाना होकर मंगलवार, गुरूवार व रविवार को सुबह 5.45 बजे असारवा पहुॅचेगी। इसी प्रकार असारवा-आगरा कैंट त्रि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 16 मार्च से 1 अप्रैल तक असारवा से मंगलवार, गुरूवार व रविवार को सुबह 9.15 बजे रवाना होकर बुधवार, शुक्रवार व सोमवार को दोपहर 2.30 बजे आगरा कैंट पहुॅचेगी। यह रेल सेवा मार्ग में फतेेहपुर सीकरी, बयाना, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, केशोरायपाटन, बूंदी, मांडलगढ, चन्देरिया, मावली, उदयपुर सिटी, जावर, डूंगरपुर व हिम्मतनगर स्टेशनो पर ठहराव करेगी।

होली व ग्रीष्मावकाश स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन
रेलवे की ओर से होली व ग्रीष्मावकाश पर यात्रियों की सुविधा हेतु स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार मुम्बई सेट्रल-खातीपुरा (जयपुर)  स्पेशल रेलसेवा 15, 17, 19, 22, 24, 26, 29 मार्च को मुम्बई सेट्रल से रात 10.20 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 4.40 बजे खातीपुरा पहुॅचेगी। इसी प्रकार खातीपुरा (जयपुर)- मुम्बई सेट्रल स्पेशल रेलसेवा 13, 16, 18, 20, 23, 25, 27, 30 मार्च को शाम 7.05 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 1.30 बजे मुम्बई सेट्रल पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, उधना, भरूच, वडोदरा, आणंद, साबरमती, महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, फालना, मारवाड, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ व जयपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

होली का पर्व : भद्रा समाप्ति के बाद होगा होलिका दहन, धुलंडी के अवसर पर रंग और गुलाल से खेली जाएगी होली होली का पर्व : भद्रा समाप्ति के बाद होगा होलिका दहन, धुलंडी के अवसर पर रंग और गुलाल से खेली जाएगी होली
राज्य में होली का दो दिवसीय लोक पर्व गुरुवार से शुरू होगा, पहले दिन गुरुवार को होलिका दहन किया जाएगा...
दिल्ली में आप का कई स्थानों पर प्रदर्शन : होली पर मुफ्त सिलेंडर देने के वादे को पूरा करने की मांग, आतिशी ने कहा- महिलाएं कर रही इंतजार, उन्हें सिलेंडर मिलेगा या फिर जुमला 
5 दिवसीय ध्रुवपद यात्रा फेस्टिवल का आयोजन, आरआईसी में होगी फेस्टिवल की शुरुआत
होली पर्व पर आगरा कैंट-असारवा स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन
होली का यह त्योहार डीजीपी उत्कल रंजन साहू ने रंग पर्व पर प्रदेशवासियों को दी बधाई
धुलण्डी के दिन मेट्रो ट्रेन की यात्री सेवाएं आशिंक बन्द, यात्रियों के लिए गुब्बारे एवं बोतलें ले जाने पर रहेगी रोक
बाजार में हथियार लेकर घूमते हुए युवक किया गिरफ्तार, कब्जे से अवैध हथियार बरामद