सरकार ने संशोधित अधिसूचना जारी की, 6 जिलों की 19 तहसीलें अभावग्रस्त सूची से बाहर

6 जिलों की 19 तहसीलें अभावग्रस्त श्रेणी से बाहर

सरकार ने संशोधित अधिसूचना जारी की, 6 जिलों की 19 तहसीलें अभावग्रस्त सूची से बाहर

राज्य सरकार की संशोधित अधिसूचना में 6 जिलों की 19 तहसीलें अभावग्रस्त श्रेणी से हटाई गईं। फसल खराबा मानकों में बदलाव के बाद भरतपुर, बूंदी, बांसवाड़ा, राजसमंद, सलूम्बर और हनुमानगढ़ के गांवों की संख्या में भी संशोधन किया गया है।

जयपुर। राज्य सरकार द्वारा जारी संशोधित अधिसूचना के अनुसार प्रदेश के 6 जिलों की 19 तहसीलों में प्रभावित कृषक नहीं होने के कारण उन्हें अभावग्रस्त तहसीलों की श्रेणी से बाहर किया गया है। संशोधित अधिसूचना में भरतपुर जिले की भुसावर, बूंदी जिले की तालेड़ा एवं बूंदी, बांसवाड़ा जिले की अम्बापुरा, बांसवाड़ा, छोटी सरवन, गांगड़तलाई एवं सज्जनगढ़ तहसीलों को अभावग्रस्त श्रेणी से हटाया गया है। इसी के साथ राजसमंद जिले की आमेट, खमनोर, देलवाड़ा, राजसमंद, कुंवारिया एवं सरदारगढ़, सलूम्बर जिले की लसाड़िया, सलूम्बर, झल्लारा एवं सराड़ा तथा हनुमानगढ़ जिले की भादरा तहसील को अभावग्रस्त श्रेणी से हटाया गया है। 

पूर्व में जारी अधिसूचनाओं के तहत उपरोक्त जिलों में बाढ़ से 33 प्रतिशत या इससे अधिक फसल खराबा से प्रभावित होने वाले कृषकों को कृषि आदान-अनुदान वितरण की अनुमति दी गयी थी। संशोधित अधिसूचना में इन जिलों के अभावग्रस्त गांवों की संख्या में भी आवश्यक संशोधन किया गया है। भरतपुर जिले में पूर्व घोषित 349 गांवों के स्थान पर अब 326 गांव अभावग्रस्त श्रेणी में रखे गए हैं। बूंदी जिले में संशोधन के पश्चात गांवों की संख्या 534 से बढ़कर 540 हो गई है। इसी प्रकार डीग जिले में पूर्व घोषित 58 गांवों की जगह 64 गांव और बारां जिले में 1233 गांवों के स्थान पर अब 1228 गांव अभावग्रस्त घोषित किए गए हैं।

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नजीरा से असम चुनाव अभियान का आगाज किया। उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर...
3 अप्रैल को रामलीला मैदान से निकलेगी शोभायात्रा, आकर्षक झांकियां और भक्ति से सराबोर होगा शहर
चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर स्कूटी में धमाका, कोई जनहानि नहीं
अश्विनी वैष्णव का लोकसभा में जवाब: रेलवे ने 2025-26 में 167 करोड़ टन माल का किया परिवहन, वित्त वर्ष में पिछले 50 वर्षों में सबसे कम रेल दुर्घटनाएं दर्ज
आयुर्वेद संस्थान की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन : अमरापुर दरबार में 105वां चैत्र मेला आरंभ, मुफ्त उपचार की सुविधा उपलब्ध 
राजस्व मंडल के अध्यक्ष पद पर कार्यभार संभालने के बाद पहली बार राजस्व मंडल पहुंचे, सदस्यों और अधिकारियों से की चर्चा
वॉर या नो वॉर...क्या खत्म होगी जंग? ट्रंप के संबोधन से पहले तेज हुई कूटनीतिक हलचल, 2 अप्रैल को करेंगे राष्ट्र को संबोधित