स्मृति मंधाना ने 30 गेंदों पर लगाया अर्द्धशतक

नॉकआउट चरण में अपनी जगह सुरक्षित की

स्मृति मंधाना ने 30 गेंदों पर लगाया अर्द्धशतक
मंधाना ने 30 गेंदों पर अर्द्धशतक पूरा किया और 31 गेंदों पर 57 रनों की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम को 10 विकेट से जिताया। 

नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना के शानदार अर्धशतक की मदद से सदर्न ब्रेव ने ट्रेंट रॉकेट्स को 10 विकेट से हराकर द हंड्रेड क्रिकेट टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण में अपनी जगह सुरक्षित की। मंधाना ने 30 गेंदों पर अर्द्धशतक पूरा किया और 31 गेंदों पर 57 रनों की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम को 10 विकेट से जिताया। 

उनकी इस पारी में 9 चौके और 2 छक्के भी शामिल थे। उन्होंने डैनियल वायट के साथ नाबाद 94 रनों की साझेदारी कर अपनी टीम को बड़ी जीत दिलाई। इससे पहले लॉरेन बेल ने 10 रन देकर चार विकेट लिए और रॉकेटस की टीम को आठ विकेट पर 88 रन ही बनाने दिए। छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए मंधाना और इंग्लैंड की बल्लेबाज डैनी वायट ने अपनी टीम को 44 गेंद शेष रहते ही जीत दिला दी। वायट ने 25 गेंदों पर 36 रनों की पारी खेली। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गणेश चतुर्थी पर हाथीगांव में गजाननों का हुआ हेल्थ चेकअप, देशभर से आए विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों ने जांची हाथियों की सेहत गणेश चतुर्थी पर हाथीगांव में गजाननों का हुआ हेल्थ चेकअप, देशभर से आए विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों ने जांची हाथियों की सेहत
हाथीगांव में गणेश चतुर्थी पर हाथियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए विशेष चिकित्सा शिविर शुरू। देशभर से आए विशेषज्ञ...
झालावाड़ में कांग्रेस को मिला स्पष्ट बहुमत : हाड़ौती में कमल खिला, कोटा निगम सहित बूंदी में बोर्ड बनने की संभावना
तीन वार्डों में मतगणना रुकी, निर्दलीय प्रत्याशियों ने दिया धरना
झालावाड़ जिले में चार-चार नगर पालिकाओं में भाजपा और कांग्रेस का परचम
नगर निकाय चुनाव : सांगोद में बना भाजपा का बोर्ड
दक्षिण अफ्रीका में भीषण सड़क हादसा : तीन वाहनों की टक्कर में 21 लोगों की मौत, कई घायलों को अस्पताल पहुंचाया
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव