सस्पेंस खत्म : मतदान से पूर्व लापता कांग्रेस पार्षद लक्ष्मी आईं सामने, पुलिस ने किया दस्तयाब

अब 25 को अध्यक्ष और 26 को उपाध्यक्ष पद का फैसला

सस्पेंस खत्म : मतदान से पूर्व लापता कांग्रेस पार्षद लक्ष्मी आईं सामने, पुलिस ने किया दस्तयाब
नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान मतदान स्थल से गैरहाजिर रही वार्ड 10 की कांग्रेस पार्षद लक्ष्मी देवी को पुलिस ने दस्तयाब कर लिया है।

खाटूश्यामजी। नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान मतदान स्थल से गैरहाजिर रही वार्ड 10 की कांग्रेस पार्षद लक्ष्मी देवी को पुलिस ने दस्तयाब कर लिया है। उनके मिलने के बाद नगर पालिका चुनाव को लेकर बना सियासी और प्रशासनिक गतिरोध खत्म हो गया है। लक्ष्मी देवी के निर्धारित समय पर मतदान के लिए नहीं पहुंचने के बाद उनके पति हरलाल ने अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की। सोमवार को अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान लक्ष्मी देवी के मतदान स्थल पर नहीं पहुंचने पर चुनाव प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी। इसके बाद निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का चुनाव स्थगित कर दिया गया था। लक्ष्मी देवी के दस्तयाब होने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव का नया कार्यक्रम जारी कर दिया है।

इसके तहत नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए 25 सितंबर को मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना होगी और उसी दिन अध्यक्ष पद का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। अगले दिन 26 सितंबर को उपाध्यक्ष पद का निर्वाचन कराया जाएगा। निर्वाचन प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू होगी। आवश्यक होने पर दोपहर 2: 30 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसके बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यू सांगानेर रोड के व्यापारियों ने किया तोड़फोड़ की कार्रवाई का विरोध, सड़क चौड़ीकरण में व्यापारियों को मुआवजा व पुनर्वास देने की मांग न्यू सांगानेर रोड के व्यापारियों ने किया तोड़फोड़ की कार्रवाई का विरोध, सड़क चौड़ीकरण में व्यापारियों को मुआवजा व पुनर्वास देने की मांग
न्यू सांगानेर रोड से गुर्जर की थड़ी तक सड़क चौड़ीकरण के जेडीए नोटिसों के विरोध में व्यापारियों ने सांकेतिक धरना...
दूरसंचार कंपनियों को बिना डाटा वाले पैकेज भी देने होंगे, कम आय वाले ग्राहकों को ज्यादा विकल्प मिलेंगे
गांव की सरकार : चुनाव का काउंटडाउन शुरू, आज और कल निकलेगी आरक्षण की लॉटरी
सात में से छह निगमों में भाजपा के उप महापौर, बीकानेर में बहुमत के बाद भी हारी कांग्रेस
मथानिया में सियासत का हेलमेट वार! उपाध्यक्ष चुनाव में सिर पर सुरक्षा कवच पहनकर पहुंचीं दिव्या मदेरणा
मंडे को 22, ट्यूजडे को 1 वोट! बस्सी में कहां गए भाजपा के वोट
सस्पेंस खत्म : मतदान से पूर्व लापता कांग्रेस पार्षद लक्ष्मी आईं सामने, पुलिस ने किया दस्तयाब