महिला अंडर-19 विश्व कप, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, द. अफ्रीका सुपर सिक्स में 

विश्वकप के सुपर सिक्स में जगह बना ली 

महिला अंडर-19 विश्व कप, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, द. अफ्रीका सुपर सिक्स में 

ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, बांग्लादेश, नेपाल, अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, नाइजीरिया और न्यूजीलैंड ने बुधवार को महिला अंडर-19 टी-20 विश्वकप के सुपर सिक्स में जगह बना ली है।

बांगी, (मलेशिया)। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, बांग्लादेश, नेपाल, अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, नाइजीरिया और न्यूजीलैंड ने बुधवार को महिला अंडर-19 टी-20 विश्वकप के सुपर सिक्स में जगह बना ली है। जबकि आयरलैंड ने पाकिस्तान को हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। ऑस्ट्रेलिया ने नेपाल को 83 रन से हराया: ऑस्ट्रेलिया ने ग्रुप डी मुकाबले में नेपाल को 83 रनों से हराया। ऑस्ट्रेलिया ने काओइमहे ब्रे (45) और एलेनोर लारोसा (31) के योगदान से निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 139 रनों का स्कोर खड़ा किया था। जिसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी नेपाल की टीम 20 ओवरों में आठ विकेट पर 56 रन ही बना सकी ।  

दक्षिण अफ्रीका जीती: ग्रुप सी के वर्षा प्रभावित आठ-आठ ओवरों के मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट पर 49 रन बनाये। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजी आक्रमण के आगे बल्लेबाजी करने उतरी नाइजीरिया की टीम आठ ओवर में आठ विकेट पर मात्र 24 रन ही बना सकी।पाक हार टूर्नामेंट से बाहर: आयरलैंड ने बारिश से प्रभावित मैच में पाकिस्तान को हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। बारिश के कारण खेल को नौ ओवर का कर दिया गया। आयरलैंड ने पहले खेलते हुए  नौ ओवर में पांच विकेट पर 69 रन बनाये। बारिश के कारण पाकिस्तान को 73 रनों का लक्ष्य मिला था। पाकिस्तान की ठीम नौ ओवर में सात विकेट पर 59 रन ही बना की और मुकाबला हार गई।

बांग्लादेश बनाम स्कॉटलैंड: कप्तान सुमैया अख्तर (नाबाद 28) के बाद अनीसा अख्तर सोबा (चार विकेट) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत बांग्लादेश की महिला टीम ने स्कॉटलैंड को 17 रनों से हराकर सुपर सिक्स में जगह बना ली हैं। इंग्लैंड बनाम अमेरिका: डेविना पेरिन (74) और ट्रुडी जॉनसन (नाबाद 44) की शानदार पारियों की बदौलत इंग्लैंड ने बुधवार को अंडर-19 महिला टी-20 मुकाबले में अमेरिका को आठ विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ इंग्लैंड और ग्रुप में शीर्ष पर रही अमेरिका की टीम टूर्नामेंट के सुपर सिक्स चरण में जगह बना ली हैं। 

Post Comment

Comment List

Latest News

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी
गोरखपुर–गोंडा रेलखंड में ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण...
कोकराझार में हिंसा: युवक की हत्या के बाद आगजनी और तनावपूर्ण स्थिति, 2 लोगों की मौत, 29 संदिग्ध हिरासत में, इंटरनेट सेवाएं बंद
घायल सैनिकों को नहीं बचा पा रहा यूक्रेन, खाने-पीने की भी कमी, रूस के कब्जे में बोला यूक्रेनी सैनिक
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस जारी होने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बताया-सनातन परंपरा का अपमान
तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा उजागर : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तकनीकी प्रमुख सहित 5 अभियुक्त गिरफ्तार, एसओजी की बड़ी कार्रवाई
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई की अनूठी परंपरा, जोगाराम पटेल ने कहा- तीसरा बजट भी होगा माइलस्टोन, बजट सत्र ऐतिहासिक रहेगा
राजस्थान बिजनेस फोरम का गठन, राज्यपाल की गरिमामय उपस्थिति में भव्य उद्घाटन