सीरिया में सैन्य हवाई अड्डे के पास 2 विस्फोट, हथियार डिपो के रूप में किया जा रहा था प्रयोग
हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है
विस्फोटों का कारण अभी भी स्पष्ट नहीं हुआ है। विस्फोटों में किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है।
दमिश्क। मध्य सीरिया के पाल्मेरा शहर में 2 विस्फोटों की गूंज सुनाई दी। पहला विस्फोट पाल्मेरा सैन्य हवाई अड्डे के पास एक हैंगर (विमानशाला) के अंदर हुआ, जिसका प्रयोग हथियार डिपो के रूप में किया जा रहा था।
इसके अलावा दूसरा विस्फोट शहर के पूर्वी इलाके में एक 2 मंजिला इमारत में हुआ। विस्फोटों का कारण अभी भी स्पष्ट नहीं हुआ है। विस्फोटों में किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है।
Tags: blast
Related Posts
Post Comment
Latest News
05 Mar 2026 15:40:03
दुनिया की प्रतिष्ठित लग्जरी ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स गुरुवार को अपने 20वें सफर पर जयपुर पहुंची। गांधी नगर स्टेशन पर...

Comment List