आदित्य-L1 ने ली पृथ्वी-चंद्रमा के साथ सेल्फी
सेल्फी में आदित्य पर लगे दो इंस्ट्रूमेंट VELC और SUIT नजर आ रहे हैं
इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन द्वारा सूर्य के एल1 पॉइंट पर भेजे गये मिशन आदित्य-एल1 ने सेल्फी ली है। दरअसल, आदित्य-एल1 ने आज पृथ्वी और चंद्रमा की तस्वीरें ली है
नई दिल्ली। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन द्वारा सूर्य के एल1 पॉइंट पर भेजे गये मिशन आदित्य-एल1 ने सेल्फी ली है। दरअसल, आदित्य-एल1 ने आज पृथ्वी और चंद्रमा की तस्वीरें ली है फिलहाल आदित्य-एल1 पृथ्वी के ऑर्बिट में है जो चार महिने के बाद सूर्य के एल1 पॉइंट पर पहुंचेगा। सेल्फी में आदित्य पर लगे दो इंस्ट्रूमेंट VELC और SUIT नजर आ रहे हैं।
इसरो ने एक्स पर इसका वीडियों शेयर किया है।
Aditya-L1 Mission:
— ISRO (@isro) September 7, 2023
👀Onlooker!
Aditya-L1,
destined for the Sun-Earth L1 point,
takes a selfie and
images of the Earth and the Moon.#AdityaL1 pic.twitter.com/54KxrfYSwy
आदित्य-एल1 इसरो द्वारा 2 सितंबर को PSLV-C57 के XL वर्जन रॉकेट के जरिए श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया था।
Comment List