विधानसभा चुनाव: राजस्थान में कांग्रेस की हार का एआईसीसी में हुआ मंथन

प्रदेश कांग्रेस और पार्टी के आला नेता मौजूद 

विधानसभा चुनाव: राजस्थान में कांग्रेस की हार का एआईसीसी में हुआ मंथन

राजस्थान के विधानसभा चुनाव- 2023 में कांग्रेस की हुई हार पर शनिवार को यहां पार्टी मुख्यालय एआईसीसी में मंथन शुरू हो गया है।

नई दिल्ली। राजस्थान के विधानसभा चुनाव- 2023 में कांग्रेस की हुई हार पर शनिवार को यहां पार्टी मुख्यालय एआईसीसी में मंथन शुरू हो गया है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में प्रदेश कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं और स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्यों के साथ फिलहाल बैठक चल रही है। माना जा रहा है इस हार पर मंथन के साथ ही लोकसभा चुनाव की रणनीति पर भी चर्चा हो सकती है। क्योंकि इसके चार माह बाद ही देश में आम चुनाव होने वाले हैं। इस लिहाज से राजस्थान की 25 लोकसभा सीटें काफी महत्वपूर्ण हैं। साल 2014 और 2019 के आम चुनाव में कांग्रेस सभी सीटों पर हार गई थी। 

प्रदेश के यह नेता मौजूद 
निवर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, प्रभारी महासचिव एसएस रंधावा, पूर्व मंत्री महेंद्रजीत मालवीय, हरीश चौधरी, तीनों एआईसीसी सचिव और सहयोगी सहप्रभारी, स्क्रीनिंग कमिटी के चेयरमैन गौरव गोगोई, इसके दोनों सदस्य मौजूद हैं।

केंद्रीय नेताओं में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, संगठन महामंत्री KC वेणुगोपाल और पूर्व केंद्रिय मंत्री जितेंद्र सिंह आदि मौजूद हैं। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला