अखिलेश यादव ने वोटर लिस्ट के कथित दुरुपयोग को लेकर लगाए गंभीर आरोप: अल्पसंख्यक समुदाय के वोट कटवाने की कर रहे कोशिश, अखिलेश यादव ने कहा- यह लोकतंत्र पर सीधा हमला

थित फर्जीवावाड़े का खुलासा कर रहे हैं

अखिलेश यादव ने वोटर लिस्ट के कथित दुरुपयोग को लेकर लगाए गंभीर आरोप: अल्पसंख्यक समुदाय के वोट कटवाने की कर रहे कोशिश, अखिलेश यादव ने कहा- यह लोकतंत्र पर सीधा हमला

भारत निर्वाचन आयोग की ओर से अब तक ठोस कार्रवाई दिखाई नहीं दे रही है। उनका आरोप है कि बार-बार अपील के बावजूद एसआईआर प्रक्रिया में फ़ार्म-7 से जुड़ी कथित धांधली रुक नहीं रही है।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वोटर लिस्ट से नाम कटवाने वाले फ़ार्म-7 के कथित दुरुपयोग को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कथित तौर पर भाजपाई घपलेबाज खुद फ़ार्म-7 छापकर और नक़ली हस्ताक्षर कराकर पीडीए समाज के मतदाताओं, विशेषकर अल्पसंख्यक समुदाय के वोट कटवाने की कोशिश कर रहे हैं। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए अखिलेश यादव ने इसे लोकतंत्र पर सीधा हमला बताते हुए कहा कि यह बात लगभग सभी को पता है, लेकिन भारत निर्वाचन आयोग की ओर से अब तक ठोस कार्रवाई दिखाई नहीं दे रही है। उनका आरोप है कि बार-बार अपील के बावजूद एसआईआर प्रक्रिया में फ़ार्म-7 से जुड़ी कथित धांधली रुक नहीं रही है।

उन्होंने कहा कि फ़ार्म-7 का ग़ैरक़ानूनी इस्तेमाल एक बड़ा अपराध है और चुनाव आयोग को चाहिए कि वह सार्वजनिक विज्ञापन जारी कर इसके दुरुपयोग पर होने वाली सजाओं की जानकारी दें, ताकि दोषियों और उनके सहयोगियों को स्पष्ट चेतावनी मिल सके। सपा प्रमुख ने यह भी कहा कि पार्टी के पीडीए-प्रहरी और जागरूक मतदाता अपने स्तर पर इस कथित फर्जीवावाड़े का खुलासा कर रहे हैं, लेकिन आयोग को भी अपनी विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए आगे आना चाहिए।

अखिलेश यादव ने मीडिया से अपील करते हुए कहा कि चाहे वह गाँव-मोहल्ले का स्थानीय मंच हो या •ालिा-मंडल-राज्य स्तर का मीडिया, जो भी इस मुद्दे को उठाकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की भूमिका निभा रहा है। समाजवादी पार्टी उसके साथ खड़ी है। उन्होंने इस महा स्कैम का भंडाफोड़ करने और तथ्यों को सामने लाने का आग्रह किया है।

Tags: akhilesh

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्व अर्जन में 7.10% वृद्धि, विभागवार प्रगति की निगरानी के लिए बनेगी समिति राजस्व अर्जन में 7.10% वृद्धि, विभागवार प्रगति की निगरानी के लिए बनेगी समिति
राज्य सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष में राजस्व अर्जन में गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में 7.10% की...
जयपुर पश्चिम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 25 हजार का इनामी अपराधी प्रदीप तंवर गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
जयपुर एयरपोर्ट : मुंबई फ्लाइट साढ़े तीन घंटे लेट, यात्री परेशान
मिडिल ईस्ट जंग: इराक के ड्रोन हमले में फ्रांसीसी सैनिक की मौत, कई अन्य घायल, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने दी चेतावनी
अमेरिकी और इजरायली को नाराज करने से बच रही सरकार : खामेनेई की मौत पर मौन क्यों? जयराम बोले वजह बताएं सरकार
सरकारी विश्राम गृहों में चाय-नाश्ता और भोजन महंगा : नई दरें लागू, जानें कीमत 
ऑपरेशन क्लीन स्वीप : प्याज की फसल में अफीम के 363 पौधे जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार