किसानों के लिए बनें हर तरह की सस्ती मशीनें : चलाने में हो आसान, शिवराज ने कहा- इससे समय और श्रम की होगी बचत

किसान की लागत भी कम हो जाएगी

किसानों के लिए बनें हर तरह की सस्ती मशीनें : चलाने में हो आसान, शिवराज ने कहा- इससे समय और श्रम की होगी बचत

चौहान ने कहा कि देश की खेती में मशीनीकरण तेज हो रहा है और इसकी मिसाल यह है कि इस साल ट्रैक्टर इतने बिके कि दुनिया चकित रह गई।

भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसानों के पास नयी से नयी मशीनें होनी चाहिये, लेकिन उनकी लागत कम हो और वे चलाने में आसान तथा अधिक प्रभावी भी हों। वह यहां केंद्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान (सीआईएई), भोपाल के 51वें स्थापना दिवस समारोह में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने यहां कपास की तुड़ाई के लिए बनी एक खास मशीन भी किसानों को समर्पित की, जहां कपास की तुड़ाई हाथ से करनी पड़ती हैं, वहां यह मशीन समय और श्रम की बचत कर देगी। इससे किसान की लागत भी कम हो जायेगी। चौहान ने कहा कि यह मशीन जल्द ही किसानों के लिए उपलब्ध होगी।

चौहान ने कहा कि देश की खेती में मशीनीकरण तेज हो रहा है और इसकी मिसाल यह है कि इस साल ट्रैक्टर इतने बिके कि दुनिया चकित रह गई। देश ट्रैक्टर की बिक्री में दुनिया में नंबर एक हो गया है, लेकिन किसान के पास केवल ट्रैक्टर ही नहीं, दूसरी मशीनें भी हों। उन्होंने कहा कि किसान और स्वयं सहायता समूहों की बहनों, के पास छोटी-छोटी मशीनें होनी चाहिए। ये मशीनें केवल केवल बोने की ही नहीं, प्रोसेसिंग करने की भी  होनी चाहिए।

केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि 2.5 लाख रुपये की एक दाल की मशीन बनी है, जिसमें प्रति घंटे 20 किलो दाल बनाई जा सकती है। यह मशीन किसान, किसान का ग्रुप या सेल्फ हेल्प ग्रुप खरीद भी सकते हैं। खरीदने में भी कई तरह की सरकारी योजनाएं हैं। इसके अलावा दलहन आत्मनिर्भरता मिशन में 50 प्रतिशत सब्सिडी भी मिलेगी।

Tags: Farmers

Post Comment

Comment List

Latest News

चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात, अप्रेल में होंगे चुनाव चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात, अप्रेल में होंगे चुनाव
चुनाव आयोग ने निष्पक्ष मतदान हेतु 1,111 पर्यवेक्षकों को तैनात किया है। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल सहित चुनावी राज्यों...
इजरायली हमले में ईरानी बासिज बल के प्रमुख गुलामरेजा सुलेमानी की मौत, ईरान ने जताई कड़ी नाराजगी
अशोक गहलोत ने व्हीलचेयर फेंसिंग ट्रायल में सुविधाओं की कमी पर उठाए सवाल, कहा- खिलाड़ियों के साथ संवेदनहीनता
संघ की और से एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर 29 मार्च को होगा : 4000 लोगों की जांच, दवाइयां और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध
एआईसीसी ने तेलंगाना में पार्टी-सरकार समन्वय को मजबूत करने के लिए समिति का किया गठन, प्रशासनिक गतिविधियों के कुशल संचालन के लिए भी करेंगे काम
नाइजीरिया में भीषण आतंकवादी हमला: 23 से अधिक लोगों की मौत, अन्य 108 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
तकनीकी कार्य के कारण रेलसेवाएं रेगूलेट : कई प्रमुख रेल सेवाएं देरी से चलेंगी, यात्रियों को समय में बदलाव के लिए सतर्क रहने की सलाह