अमेरिका ने एक साल में रद्द किए एक लाख से अधिक वीजा, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

अमेरिका में सख्त आव्रजन नीति

अमेरिका ने एक साल में रद्द किए एक लाख से अधिक वीजा, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

ट्रंप के कार्यकाल में अब तक एक लाख से ज्यादा अमेरिकी वीजा रद्द किए गए। इसमें छात्र, पर्यटक और आपराधिक गतिविधियों से जुड़े विशेष वीजा शामिल हैं।

वॉशिगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लगभग एक साल पहले पदभार संभालने के बाद से अब तक एक लाख से अधिक वीजा रद्द किए जा चुके हैं। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी है। विभाग ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि रद्द किए गए वीजा में लगभग 8,000 छात्रों के और 2,500 स्पेशल वीजा उन लोगों के शामिल हैं जिनका आपराधिक गतिविधि लिप्त होने पर अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसियों से सामना हुआ था।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा, हम अमेरिका को सुरक्षित रखने के लिए इन गुंडों को निर्वासित करते रहेंगे। रिपोर्ट के अनुसार,ज्यादातर वीजा उन व्यापार और पर्यटक यात्रियों के रद्द किए गए जिन्होंने अपने वीजा की अवधि से ज्यादा समय तक देश में बिताया था। रद्द किए गए वीजा में से लगभग 8,000 छात्रों के वीजा है, क्योंकि प्रशासन ने हाल के महीनों में छात्र वीजा की जांच बढ़ा दी है।

मंत्रालय ने कहा कि इससे पहले 2025 में अमेरिकी सरकार ने कुछ सोशल मीडिया स्क्रीनिग की शर्तें लागू की थीं, जिनका मुख्य उद्देश्य उन छात्रों को वापस भेजना था जिन्होंने गाजा में इजरायल की कार्रवाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लिया है। विभाग ने मई के आखिर में दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावास विभाग को छात्र वीजा आवेदकों के लिए नए साक्षात्कार रोकने का आदेश दिया। जून में, विभाग ने अपने राजनयिक मिशनों को छात्र वीजा के लिए आवेदन करने वाले सभी विदेशियों के सोशल मीडिया और ऑनलाइन मौजूदगी की जांच करने का निर्देश दिया। 

गौरतलब है कि, विस्तारित आव्रजन प्रवर्तन केवल छात्र वीजा तक सीमित नहीं है। अगस्त में, अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा था कि वह 5.5 करोड़ से अधिक अमेरिकी वीजा धारकों के रिकॉर्ड की समीक्षा कर रहा है, ताकि निर्वासन योग्य किसी भी उल्लंघनकर्ता की पहचान की जा सके। यह कदम आव्रजन पर बढ़ती सख्ती का हिस्सा है।

Read More पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: अंतिम मतदाता सूची सामने आने से पहले हो सकती है चुनावी तारीखों की घोषणा, मतदाता सूची से 58 लाख से अधिक नाम कटे

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

शहर में होली ‌की धूम : डीजे की धुन पर थिरकी युवाओं की टोलियां, रंग-गुलाल उड़ाकर लिया उत्सव का आनंद शहर में होली ‌की धूम : डीजे की धुन पर थिरकी युवाओं की टोलियां, रंग-गुलाल उड़ाकर लिया उत्सव का आनंद
धुलंडी पर शहर रंगों और उमंग से सराबोर रहा। डीजे की धुन पर थिरकते युवा, उड़ता गुलाल और भांग-ठंडाई की...
राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं संग मनाई होली : गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर दी पर्व की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सभी के जीवन को नई आशाओं और खुशियों से भर दें
इजरायल के रक्षा मंत्री ने दी चेतवानी : ईरान का अगला सर्वोच्च नेता भी होगा हमारा निशाना, इससे फर्क नहीं पड़ता उसका नाम क्या है या वह कहां छिपा है
नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क से अच्छी ख़बर : मादा हिप्पो ने एक बच्चे को दिया जन्म, जानें अब कितनी हो गई हिप्पो की संख्या
एयर इंडिया की पश्चिम एशिया की उड़ानें रद्द : एयरलाइन ने की घोषणा, फंसे यात्रियों को निकालने के लिए विशेष उड़ानों का परिचालन जारी
वार्षिक लेखा समापन के मद्देनज़र विशेष दिशा-निर्देश जारी : 31 मार्च को ई-कुबेर के माध्यम से ई-पेमेंट की विशेष व्यवस्था, डी़डीओ और कोषालय रहेंगे कार्यरत
राजस्थान में अपराधियों को कानून का खौफ नहीं : बदमाशों की फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत ने प्रदेश को हिला दिया, गहलोत बोले- इस पर ध्यान दें मुख्यमंत्री