अमेरिका : दुर्घटनाग्रस्त विमान अलास्का में मिला, सभी 10 यात्रियों की मौत

कम्यूटर फ्लाइट में सवार सभी यात्री वयस्क थे

अमेरिका : दुर्घटनाग्रस्त विमान अलास्का में मिला, सभी 10 यात्रियों की मौत

लाइव फ़्लाइट-ट्रैकिंग वेबसाइट फ़्लाइटरडार 24 के अनुसार विमान की अंतिम स्थिति उनालाक्लीट से प्रस्थान के 38 मिनट बाद पानी के ऊपर थी।

सैन फ्रांसिस्को। यूएस कोस्ट गार्ड ने कहा कि उसे एक दुर्घटनाग्रस्त विमान मिला है, जिसका विवरण अलास्का के पश्चिमी तट से लापता हुए विमान से मेल खा रहा है, जिसमें 10 लोग सवार थे। दुर्घटनाग्रस्त विमान पश्चिमी अलास्का के शहर नोम से लगभग 54 किमी दक्षिण पूर्व में पाया गया। यूएस कोस्ट गार्ड ने बताया कि विमान में सवार सभी 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। विमान के मलबे को खराब मौसम और कम दृश्यता के बीच घंटों चले तलाशी अभियान के बाद खोजा गया।

अलास्का सार्वजनिक सुरक्षा विभाग के अनुसार, बेरिंग एयर का सिंगल-इंजन विमान के दोपहर लापता होने की सूचना प्राप्त हुई थी। यूएस कोस्ट गार्ड ने पुष्टि की कि एक पायलट सहित 10 यात्री सवार थे, जो अलास्का के पश्चिमी में स्थित उनालाक्लीट से नोम जा रहा था। नोम वालंटियर फायर डिपार्टमेंट ने स्थानीय समयानुसार सुबह नौ बजे (1800 जीएमटी) बताया कि विमान पर सवार सभी लोगों के परिवारों को सूचित कर दिया गया था। अलास्का स्टेट ट्रूपर लेफ्टिनेंट बेन एंड्रेस ने बताया कि नियमित रूप से निर्धारित कम्यूटर फ्लाइट में सवार सभी यात्री वयस्क थे। लाइव फ़्लाइट-ट्रैकिंग वेबसाइट फ़्लाइटरडार 24 के अनुसार विमान की अंतिम स्थिति उनालाक्लीट से प्रस्थान के 38 मिनट बाद पानी के ऊपर थी। दोनों स्थानों के बीच उड़ान में प्राय: एक घंटे से भी कम समय लगता है।

Post Comment

Comment List

Latest News

होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत  होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत 
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि रंगों...
राहुल गांधी का भाजपा पर हमला : पूरे देश में हो रहे है पेपर लीक, छात्रों के भविष्य के लिए बनाया पद्मव्यूह संकट, राहुल गांधी ने कहा- यह गंभीर समस्या एक सिस्टेमेटिक फेलियर 
ट्रक से 2 लाख रूपए की अवैध शराब बरामद : 105 कार्टून बीयर बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार
मुख्यमंत्री की घोषणा से अवधिपार ऋणियों को मुख्यधारा में लाया जा सकेगा, 36 हजार से अधिक ऋणी सदस्यों को मिलेगी राहत : गौतम दक
एयरटेल-जिओ के साथ स्टारलिंक की साझेदारी से जुड़ा है राष्ट्रीय सुरक्षा का सवाल : इससे जुड़ी चिंता का समाधान आवश्यक, जयराम रमेश ने कहा- किसके पास होगा कनेक्टिविटी को चालू या बंद करने का अधिकार
पेयजल-सिंचाई के लिए जल उपलब्ध कराना हमारा संकल्प, प्रदेश में जल उपलब्धता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है सरकार : रावत
संस्कृत को बढ़ावा के लिए वेद विद्यालय तथा वैदिक पर्यटन केंद्र खोल रही सरकार, शिक्षण प्रशिक्षण के लिए हम निरंतर कर रहे है प्रयास : दिलावर