अमेरिका ने क्यूबा को तेल निर्यात करने वाले देशों पर लगाया अतिरिक्त आयात शुल्क : ट्रंप ने कार्यकारी आदेश पर किए हस्ताक्षर, कहा- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए यह अतिआवश्यक

क्यूबा अमेरिका के प्रति शत्रुता का रुख रखने वाले रूस, चीन और ईरान जैसे देशों से संबंध रखता है

अमेरिका ने क्यूबा को तेल निर्यात करने वाले देशों पर लगाया अतिरिक्त आयात शुल्क : ट्रंप ने कार्यकारी आदेश पर किए हस्ताक्षर, कहा- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए यह अतिआवश्यक

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्यूबा को तेल निर्यात करने वाले देशों पर अतिरिक्त आयात शुल्क लगाने का आदेश दिया। राष्ट्रीय सुरक्षा और मानवाधिकारों के उल्लंघन का हवाला देते हुए अमेरिका ने क्यूबा के खिलाफ आपात घोषणा की। क्यूबा ने इसे क्रूर कदम बताया और अमेरिका पर अन्य देशों को प्रतिबंध में शामिल करने का आरोप लगाया।

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्यूबा पर अतिरिक्त दबाव डालने के उद्देश्य से इस द्वीपीय देश को तेल निर्यात करने वाले देशों पर अतिरिक्त आयात शुल्क लगाने वाले एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। अमेरिका ने अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अतिआवश्यक कदम बताते हुए यह कदम उठाया है, जिसके तहत उन सभी देशों से अमेरिका में आयातित वस्तुओं पर अतिरिक्त आयात शुल्क लगाया जाएगा, जो क्यूबा को तेल की आपूर्ति करते हैं। इस आदेश के पीछे तर्क दिया गया है कि क्यूबा अमेरिका के प्रति शत्रुता का रुख रखने वाले रूस, चीन और ईरान जैसे देशों से संबंध रखता है।

इसके अतिरिक्त तर्क दिया गया है कि क्यूबा सरकार आधारभूत मानवाधिकारों की अवहेलना करती है। इन सभी आरोपों के आधार पर अमेरिका ने क्यूबा के खिलाफ राष्ट्रीय आपात की घोषणा कर दी है और इसके सहयोगी देशों पर अतिरिक्त आयात शुल्क लगाने की घोषणा की है। दूसरी ओर, क्यूबा के विदेश मंत्री ब्रूनो रोड्रिगेज ने ट्रंप के इस कार्यकारी आदेश की निंदा करते हुए इसे क्यूबा और उसके लोगों के खिलाफ एक क्रूर कृत्य बताया। उन्होंने कहा कि वहां के लोगों पर अब अत्यंत कठिन परिस्थितियों में रहने का खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने अमेरिका पर आरोप लगाया कि वह दूसरे देशों को क्यूबा के खिलाफ अपनी नाकाबंदी नीति में शामिल होने के लिए मजबूर कर रहा है।

क्यूबा के उप विदेश मंत्री कार्लोस एफडी कोसियो ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि अमेरिका दशकों के आर्थिक युद्ध की विफलता के बाद क्यूबा की नाकाबंदी को और सख्त कर रहा है और संप्रभु राष्ट्रों को इस प्रतिबंध में शामिल होने के लिए मजबूर कर रहा है। पर्यवेक्षकों का कहना है कि यह आदेश मेक्सिको पर महत्वपूर्ण दबाव बनाएगा, क्योंकि अमेरिका के इस पड़ोसी ने लगातार क्यूबा के साथ एकजुटता दिखाई है और क्यूबा को तेल का निर्यात भी सबसे अधिक यहीं करता है।

 

Read More मतदाता सूची बदलाव को लेकर कोलकाता में टीएमसी और चुनाव आयोग में तीखी नोकझोंक, अपनी बात नहीं रखने का लगाया आरोप

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ध्यान भटकाने के लिए दिखा रहे 2047 सब्जबाग : जूली ने भाजपा सराकर पर लगाए आरोप, बोले- शिक्षा और स्वास्थ्य लगभग हर क्षेत्र में सरकार विफल ध्यान भटकाने के लिए दिखा रहे 2047 सब्जबाग : जूली ने भाजपा सराकर पर लगाए आरोप, बोले- शिक्षा और स्वास्थ्य लगभग हर क्षेत्र में सरकार विफल
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री 2047 की बात करते हैं,...
लग्जरी कार... ना बाबा, सुरक्षा की गारंटी नहीं : हाई-स्पीड इंडिया या हाई-रिस्क इंडिया?, भारत की सड़कों पर असली दुश्मन सिर्फ कार नहीं; रफ्तार और सिस्टम की चूक है
गैस सिलेंडर किल्लत : रिफिलिंग प्लांट बंद रहने से सप्लाई सुस्त, घरेलू गैस सप्लाई पर कंपनियों का पूरा फोकस, पटरी पर लाने में जुटी
तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग
रूस ने 170 यूक्रेनी ड्रोनों को किया ढ़ेर, कलुगा हवाई अड्डे पर आने-जाने वाली उड़ानों पर अस्थायी प्रतिबंध
गौशाला में बदइंतजामी पर जूली ने लगाए आरोप : भाजपा सरकार में गौमाता का सिर्फ राजनीतिक उपयोग, कहा- गौमाता की बेकद्री की तस्वीर विचलित करने वाली
राहुल गांधी ने की बहुजन आंदोलन के प्रमुख नेता कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र