अंतरिक्ष में 5 नवंबर को दिखेगा सुपरमून का दिलचस्प नजारा, धरती के सबसे करीब आ रहा चांद

समुद्र में उठ सकता है ज्वार 

अंतरिक्ष में 5 नवंबर को दिखेगा सुपरमून का दिलचस्प नजारा, धरती के सबसे करीब आ रहा चांद
5 नवंबर को आसमान में साल का सबसे नजदीकी और चमकीला सुपरमून दिखाई देगा। इस दौरान चांद पृथ्वी से करीब 3.57 लाख किमी दूर होगा और सामान्य से 14% बड़ा व 30% ज्यादा चमकीला दिखेगा। खगोलशास्त्रियों के अनुसार, सुपरमून के समय समुद्र में ज्वार थोड़ा बढ़ सकता है।

वॉशिंगटन। खगोलविज्ञानियों और अंतरिक्ष में दिलचस्पी रखने वालों को जल्द ही बेहद शानदार नजारे का दीदार होने वाला है। 5 नवम्बर को आसमान में चांद थोड़ा और बड़ा और चमकीला दिखाई देगा। ऐसा सुपरमून की वजह से हो रहा है। सुपरमून तब होता है जब पूर्णिमा का चांद अपनी कक्षा में पृथ्वी के सबसे ज्यादा नजदीक होता है। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा का कहना है कि इस वजह से चांद साल के सबसे धुंधले चांद की तुलना में 30% ज्यादा चमकीला और 14% बड़ा दिखाई देता है। दरअसल, चंद्रमा पृथ्वी चक्कर लगाता है लेकिन यह कक्षा पूर्ण वृत्ताकार नहीं है। इसलिए जैसे-जैसे यह परिक्रमा करता है, नजदीक और दूर होता जाता है। 5 नवम्बर को होने वाला सुपरमून इस साल के तीन सुपरमून में से दूसरा और सबसे नजदीकी है। इस दौरान चांद पृथ्वी से लगभग 357000 किलोमीटर की दूरी पर होगा।

समुद्र में उठ सकता है ज्वार :

लोवेल ऑब्जर्वेटरी के खगोलशास्त्री लॉरेंस वासरमैन का कहना है कि सुपरमून के दौरान समुद्र में ज्वार थोड़ा ज्यादा हो सकता है, क्योंकि चांद पृथ्वी के ज्यादा नजदीक होगा। हालांकि, यह अंतर ज्यादा दिखाई नहीं देगा। अगर आसमान साफ हो तो सुपरमून देखने के लिए किसी विशेष उपकरण की जरूरत नहीं होती।

कैसे दिखाई देगा सुपरमून ?

Read More ईरान-अमेरिका तनाव: 10 दिन के युद्धविराम का प्रस्ताव, ट्रंप प्रशासन कर रहा समीक्षा; इज़रायल सतर्क

अगर आसमान साफ हो तो सुपरमून देखने के लिए किसी विशेष उपकरण की जरूरत नहीं होती। हालांकि, चंद्रमा के आकार में परिवर्तन को नंगी आंखों से देख पाना कठिन हो सकता है। खगोल विज्ञानियों का कहना है कि यह अंतर अन्य तस्वीरों या अवलोकनों की तुलना में सबसे साफ होता है।

Read More आरपीएससी शिक्षक भर्ती-2022 मामला : फर्जी डिग्री से सरकारी नौकरी का खेल, मेवाड़ विश्वविद्यालय के पूर्व उप परीक्षा नियंत्रक सहित दो गिरफ्तार

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान आवासन मंडल : चार आवासीय अभियंताओं का सम्मान, 31 जुलाई को हो रहे हैं सेवानिवृत्त राजस्थान आवासन मंडल : चार आवासीय अभियंताओं का सम्मान, 31 जुलाई को हो रहे हैं सेवानिवृत्त
राजस्थान आवासन मंडल के चार अधिकारियों को उत्कृष्ट सेवाओं और उल्लेखनीय योगदान के लिए अखिल भारतीय अनुसूचित जाति, जनजाति एवं...
कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं, केवल हंगामा करना उसकी राजनीति: मदन राठौड़
बाजार में सीमित उतार-चढ़ाव के बीच प्रमुख सूचकांकों में हल्की गिरावट, आईटी शेयरों में दिखा निवेशकों का आकर्षण
दीर अल-बलाह में इज़रायली कार्रवाई तेज, आईडीएफ ने हमास के सुरक्षा प्रमुख को मार गिराने का दावा किया
केशव मौर्य का बड़ा बयान, बोले- छात्र आंदोलन में हिंसा करने वालों पर कानून के तहत होगी कड़ी कार्रवाई
बीकानेर में होगा राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह, मुख्य सचिव ने की तैयारियों की समीक्षा
गर्भवतियों को अब बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा खून, मातृ मृत्यु रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग का बड़ा फैसला