मुम्बई हमले का जवाब देना चाहती थी सेना : उस समय तत्कालीन केंद्र सरकार ने दिखाई कमजोरी, मोदी ने कहा- कांग्रेस की कमजोरी ने किया आतंकवादियों को मजबूत 

गलती की कीमत जान देकर चुकानी पड़ी

मुम्बई हमले का जवाब देना चाहती थी सेना : उस समय तत्कालीन केंद्र सरकार ने दिखाई कमजोरी, मोदी ने कहा- कांग्रेस की कमजोरी ने किया आतंकवादियों को मजबूत 

मुंबई में आतंकवादी हमलों के समय तत्कालीन सरकार ने कमजोरी का परिचय दिया। सुरक्षा बल हमले का जवाब देने को तैयार थे। मोदी ने विकसित नए अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया। आतंकवादियों ने मुंबई पर हमला किया। कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने खुलासा किया।

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि मुंबई में 2008 में आतंकवादी हमलों के समय तत्कालीन केंद्र सरकार ने कमजोरी का परिचय दिया, जबकि देश के सुरक्षा बल पाकिस्तान को देश के एक सबसे जीवंत शहर पर किए गए हमले का जवाब देने को तैयार थे। मोदी ने यहां विकसित नए अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आतंकवादियों ने मुंबई पर हमला किया, लेकिन तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने कमजोरी का संदेश दिया। हाल ही में, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने खुलासा किया है कि 2008 के मुंबई हमलों के बाद, हमारे सुरक्षा बल पाकिस्तान पर हमला करने के लिए तैयार थे, लेकिन किसी अन्य देश के दबाव के कारण, तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने हमारे सुरक्षा बलों को रोक दिया।

कांग्रेस से मांगा जवाब किसके दबाव में लिया फैसला
मोदी ने कहा कि कांग्रेस को यह बताने की जरूरत है कि विदेशी ताकत के दबाव में किसने यह फैसला लिया। देश को यह जानने का पूरा अधिकार है। कांग्रेस की कमजोरी ने आतंकवादियों को मजबूत किया। देश को बार-बार इस गलती की कीमत जान देकर चुकानी पड़ी है। हमारे लिए, राष्ट्रीय सुरक्षा और हमारे नागरिकों की सुरक्षा से बढ़कर कुछ नहीं है...।

मुंबई भारत का सबसे जीवंत शहर
 मोदी ने कहा कि मुंबई न केवल आर्थिक राजधानी है, बल्कि भारत के सबसे जीवंत शहरों में से एक है। यही कारण है कि पाकिस्तान द्वारा भेजे गए आतंकवादियों ने इसे निशाना बनाया। 

 

Read More राहुल गांधी को लेकर सत्ता और विपक्ष के बीच तकरार : कांग्रेस का बहिर्गमन, खड़गे ने कहा- विपक्ष की आवाज दबाकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित कर रही सरकार

Tags: modi

Post Comment

Comment List

Latest News

असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने हैदराबाद में ओवैसी की प्राथमिकी पर दी प्रतिक्रिया, बोलें-अगर मेरे खिलाफ कोई मामला है तो मैं जेल जाने को तैयार हूं असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने हैदराबाद में ओवैसी की प्राथमिकी पर दी प्रतिक्रिया, बोलें-अगर मेरे खिलाफ कोई मामला है तो मैं जेल जाने को तैयार हूं
एआई-जनरेटेड वीडियो विवाद पर सीएम हिमंता सरमा ने कहा, उन्हें वीडियो की जानकारी नहीं। ओवैसी की एफआईआर पर जरूरत पड़े...
इजरायली राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग की यात्रा के विरोध में सिडनी में झड़प, पुलिस ने कार्रवाई का किया बचाव
डीएसटी व सिंधीकैम्प थाना की संयुक्त कार्रवाई, देशी पिस्टल सहित शातिर बदमाश गिरफ्तार
निवेश धोखाधड़ी मामला: ईडी ने बैंकों को वापस लौटाई 20.21 करोड़ की संपत्ति, पीएमएलए के प्रावधानों के तहत कुर्क की गई थी संपत्ति
होली पर यात्रियों को राहत, यात्रियों की सुविधा हेतु 02 जोडी स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए केंद्र सरकार ला रही नया आईटी नियम: AI Misinfo, Deepfake जांच के दायरे में
रूसी विदेश मंंत्री सर्गेई लावरोव का दावा, तनाव बढ़ाने की दिशा में पहला कदम नहीं उठाएंगे हम, न्यू स्टार्ट की अवधि समाप्त