भारत और ब्राजील के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर : लाभदायक साझेदारी को आगे भी करेंगे मजबूत, मोदी ने कहा- 5 वर्षों में 20 अरब डॉलर के व्यापार का लक्ष्य

हमारी रणनीतिक साझेदारी में नयी ऊर्जा का संचार किया

भारत और ब्राजील के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर : लाभदायक साझेदारी को आगे भी करेंगे मजबूत, मोदी ने कहा- 5 वर्षों में 20 अरब डॉलर के व्यापार का लक्ष्य

हम अगले पांच वर्षों में अपने द्विपक्षीय व्यापार को 20 अरब डॉलर (करीब 1,814.5 अरब रुपये) से आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लुला दा सिल्वा के साथ उनकी बातचीत से दोनों देशों की रणनीति साझेदारी में नयी ऊर्जा आयी है और दोनों पक्षों ने अगले 5 वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को 20 अरब डॉलर (करीब 1,814.5 अरब रुपये) के पार ले जाने की प्रतिबद्धता जतायी है। मोदी ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत आये दा सिल्वा के साथ शनिवार को यहां द्विपक्षीय बातचीत के बाद संयुक्त वक्तव्य में कहा कि दा सिल्वा की यात्रा ने भारत-ब्राजील रणनीतिक साझेदारी में नया जोश भर दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि  राष्ट्रपति दा सिल्वा की यात्रा ने हमारी रणनीतिक साझेदारी में नयी ऊर्जा का संचार किया है। ब्राजील लातिन अमेरिका में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है। हम अगले पांच वर्षों में अपने द्विपक्षीय व्यापार को 20 अरब डॉलर (करीब 1,814.5 अरब रुपये) से आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारा व्यापार केवल एक आंकड़ा नहीं है, यह विश्वास का प्रतिबिंब है।

मोदी ने कहा कि दा सिल्वा के साथ आया बड़ा व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल इन संबंधों में बढ़ते भरोसे को दिखाता है। उन्होंने कहा कि भारत-मर्कोसुर व्यापार समझौते का विस्तार आर्थिक सहयोग को और मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता, सुपर कंम्पयूटर, सेमीकंडक्टर और ब्लॉकचेन जैसे क्षेत्रों में अपने सहयोग को भी हम प्राथमिकता दे रहे हैं। हम दोनों देश मानते हैं कि प्रौद्योगिकी समावेशी होनी चाहिए और के इसे साझा प्रगति के पुल की तरह काम  करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऊर्जा सहयोग हमारे संबंधों का एक मजबूत स्तम्भ रहा है। हाइड्रोकार्बन के साथ-साथ हम नवीकरणीय ऊर्जा , इथेनाल मिश्रमण , सतत विमान ईंधन जैसे अनेक क्षेत्रों में भी सहयोग को और अधिक गति दे रहे हैं। ग्लोबल बायो-फ्यूल अलायंस में ब्राजील की सक्रिय भागीदारी, हरित भविष्य के प्रति साझा संकल्प को दर्शाती है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में हमारा सहयोग केवल दोनों देशों के लिए, बल्कि पूरे ग्लोबल साउथ के लिए भी महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि दोनों देश ब्राजील में डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना (डीपीआई) के लिए एक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने पर काम कर रहे हैं। उन्होंने'आपदा प्रतिरोधी बुनियादी ढांचे के लिए गठबंधन (सीडीआरआई) की सह-अध्यक्षता करने के ब्राजील के प्रस्ताव का भी स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मैं इस पहल के लिए राष्ट्रपति दा सिल्वा को बधाई देता हूं। राष्ट्रपति दा सिल्वा और उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए मोदी ने कहा कि वह पिछले साल अपनी ब्राजील यात्रा के दौरान मिले गर्मजोशी भरे स्वागत की दिल से सराहना करते हैं।  उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में दा सिल्वा के नेतृत्व को बेहद अहम बताया। बातचीत के बाद दोनों नेताओं की मौजूदगी में भारत और ब्राजील के बीच कई  समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किये गये। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत-ब्राजील संबंधों को लंबे समय से राष्ट्रपति दा सिल्वा की दृष्टि और नेतृत्व का लाभ मिला है। हाल के वर्षों में मुझे उनसे कई बार मिलने का अवसर मिला है और हर मुलाकात के दौरान मैंने भारत के प्रति उनकी गहरी मित्रता और विश्वास को महसूस किया है।

मोदी ने कहा कि दुर्लभ खनिज और 'धात्विक तत्वों' के क्षेत्र में जो समझौता हुआ है, वो मजबूत आपूर्ति श्रृंखला की दिशा में बड़ा कदम है। रक्षा क्षेत्र में भी हमारा सहयोग निरंतर बढ़ रहा है। ये एक-दूसरे के प्रति भरोसे और रणनीतिक तालमेल का बेहतरीन उदाहरण है। उन्होंने कहा कि हम इस परस्पर लाभदायक साझेदारी को आगे भी और मजबूत करते रहेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देश कृषि और पशु-पालन क्षेत्र में अपनी साझेदारी को भविष्य की जरूरतों के हिसाब से नए आयाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जलवायु अनुकूल कृषि , परिशुद्ध कृषि और जैव उरर्वक जैसे क्षेत्रों में हमारा सहयोग दोनों देशों की खाद्य सुरक्षा को मजबूत करेगा। ब्राजील में तिलहन , दलहल और एकीकृत कृषि के  लिए उत्कृष्टता केन्द्र इसी दिशा में एक अहम पहल होने वाली है। मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच स्वास्थ्य और दवा के क्षेत्र में भी सहयोग की आपार संभावनाएं हैं। हम भारत से ब्राजील को किफायती और गुणवत्तापूर्ण की आपूर्ति बढ़ाने पर काम करेंगे। साथ ही, ब्राजील में आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा का भी विस्तार किया जाएगा, ताकि समग्र स्वास्थ्य देखभाल को बढ़ावा मिले।

Read More यात्रिगण कृपया ध्यान दें! दिल्ली में उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन का बदला नाम, अब जाना जाएगा इस नाम से

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और ब्राजील ग्लोबल साउथ की आवाज को बढाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि वैश्विक मंच पर भारत और ब्राजील की साझेदारी सशक्त और प्रभावशाली रही है। लोकतान्त्रिक देशों के रूप में हम ग्लोबल साउथ की प्राथमिकताओं और आकांक्षाओं को आगे बढ़ाते रहेंगे। जब भारत और ब्राजील मिलकर काम करते हैं, तो ग्लोबल साउथ की आवाज और भी मजबूत होती है। उन्होंने टकरावों का समाधान बातचीत से किये जाने पर जोर देते हुए कहा कि हमारा मानना है कि हर समस्या का समाधान संवाद और कूटनीति के माध्यम से होना चाहिए। भारत और ब्राजील एकमत हैं कि आतंकवाद और उसके समर्थक पूरी मानवता के शत्रु हैं। हम इस बात पर भी सहमत हैं कि वर्तमान समय की चुनौतियों से निपटने के लिए वैश्विक संस्थानों में सुधार अत्यंत आवश्यक है। हम इस दिशा में भी मिलकर प्रयास करते रहेंगे। मोदी ने उम्मीद जतायी कि दा सिल्वा की यह यात्रा हमारी रणनीतिक साझेदारी को और गहराई देगी और आने वाले वर्षों में सहयोग के नए आयाम स्थापित करेगी।

Read More राम मंदिर का वैभव सात समंदर पार, 20 फरवरी को मॉस्को में होगी भव्य रामलीला

Tags: modi

Post Comment

Comment List

Latest News

एआई शिखर सम्मेलन में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन सही : प्रदर्शनकारियों ने किसानों और युवाओं के समर्थन में उठाई आवाज, सुप्रिया ने कहा- विरोध स्थल को लेकर की जा रही आलोचना गलत एआई शिखर सम्मेलन में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन सही : प्रदर्शनकारियों ने किसानों और युवाओं के समर्थन में उठाई आवाज, सुप्रिया ने कहा- विरोध स्थल को लेकर की जा रही आलोचना गलत
युवा कांग्रेस के लगभग 10 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। पुलिस का यह भी कहना है कि इन...
कान्हा रेस्टोरेंट पर आयकर कार्रवाई : 7.5-करोड़ का सोना जब्त, 25 लाख की नकदी भी सीज; आगे की कार्रवाई में करोड़ों की चल-अचल संपत्ति मिलने की आंशका
कांग्रेस मुख्यालय के घेराव के दौरान भाजपा युवा मोर्चा और पुलिस में धक्का-मुक्की : पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोका, राहुल गांधी के खिलाफ की नारेबाजी 
PM-उच्चतर शिक्षा अभियान की समीक्षा : 330 करोड़ की परियोजनाएं प्रगतिरत, 90 करोड़ व्यय
जयपुर जिले की अंतिम मतदाता सूची 2026 जारी, मतदाताओं की संख्या 44.35 लाख के पार
भोपाल में कांग्रेस की किसान रैली का नेतृत्व करेंगे खड़गे और राहुल गांधी : देश के अन्नदाताओं की आवाज की जाएगी बुलंद, पार्टी किसानों के सामने रखेगी मुद्दे
इंटरनेशनल मार्केट की तेजी का असर : फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी, जानें क्या है भाव