मोदी ने किया सेवा तीर्थ का उद्घाटन : किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के किए फैसले, संबंधित फाइलों पर किए हस्ताक्षर

समर्पण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहे

मोदी ने किया सेवा तीर्थ का उद्घाटन : किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के किए फैसले, संबंधित फाइलों पर किए हस्ताक्षर

र्घटना पीड़ितों को 1.5 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचार मिलेगा। इससे यह सुनिश्चित होगा कि प्रभावित किसी भी व्यक्ति को तत्काल चिकित्सा सहायता प्राप्त हो।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यहां नये प्रधानमंत्री कार्यालय परिसर 'तीर्थ भवन' के नामकरण का अनावरण और उद्घाटन किया और सबसे पहले फैसलों में किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिरण से संबंधित फाइलों पर हस्ताक्षर किये। तीर्थ भवन में प्रधानमंत्री कार्यालय, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और कैबिनेट सचिवालय स्थित है, जो पहले अलग-अलग भवनों में थे। उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि सेवा तीर्थ में लिये गये पहले फैसलों में गरीबों, वंचितों, हमारे परिश्रमी किसानों, युवा शक्ति और नारी शक्ति के सशक्तिकरण से संबंधित फाइलों पर हस्ताक्षर किए।

इन फैसलों में दुर्घटना पीड़ितों को 1.5 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचार, लखपति दीदी योजना के लक्ष्य को दोगुना कर 6 करोड़ करना, कृषि अवसंरचना कोष का लक्ष्य एक लाख करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2 लाख करोड़ रुपये करना और स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0 को मंजूरी देना शामिल है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि आज सेवा तीर्थ में, गरीबों, वंचितों, हमारे परिश्रमी किसानों, युवा शक्ति और नारी शक्ति के सशक्तिकरण से संबंधित फाइलों पर हस्ताक्षर किए।

पीएम राहत योजना के शुभारंभ को स्वीकृति दी गई, जिसके तहत दुर्घटना पीड़ितों को 1.5 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचार मिलेगा। इससे यह सुनिश्चित होगा कि प्रभावित किसी भी व्यक्ति को तत्काल चिकित्सा सहायता प्राप्त हो। मोदी ने कहा कि भारत की जनता की सेवा के अटूट संकल्प और नागरिक देवो भव की पवित्र भावना से प्रेरित होकर सेवा तीर्थ विनम्रतापूर्वक राष्ट्र को समर्पित है। सेवा तीर्थ सदैव कर्तव्य, करुणा और भारत प्रथम के सिद्धांत के प्रति प्रतिबद्धता का उज्ज्वल प्रतीक बना रहे। यह आने वाली पीढ़ियों को निस्वार्थ सेवा और सभी के कल्याण के लिए अथक समर्पण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहे।

 

Read More प्रधानमंत्री मोदी ने दी सीआईएसएफ स्थापना दिवस पर जवानों को बधाई: सुरक्षा में उनके अनुशासन, समर्पण की जमकर की सराहना 

Read More खड़गे-राहुल गांधी ने सीआईएसएफ को स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं : सतर्कता से देश के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों की सुरक्षा हो रही सुनिश्चित, असंख्य जिंदगियों को संकट के समय बचाया जा सका

 

 

Read More दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य

Tags: modi

Post Comment

Comment List

Latest News

रोडवेज एमडी ने ली वीसी, खराब परफॉर्मेंस पर जताई नाराजगी रोडवेज एमडी ने ली वीसी, खराब परफॉर्मेंस पर जताई नाराजगी
राजस्थान रोडवेज की वीसी बैठक में प्रबंध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा ने बूंदी, जोधपुर और राजसमंद डिपो के खराब प्रदर्शन पर...
त्रिपुरा में 3 साल में 1245 उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण, पुनर्वास समझौते के तहत इन शर्तों का पालन करना अनिवार्य 
काबुल नरसंहार: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर लगाया 400 लोगों की हत्या का आरोप, पाकिस्तानी सरकार ने किया खारिज
जयपुर में हिट एंड रन हादसा : स्कॉर्पियो की टक्कर से ड्राइवर की मौत, आरोपी फरार
एआईयु की वेस्ट जोन वाइस चांसलर्स मीट 2025-26 का शुभारंभ, राज्यपाल बागडे- वैश्विक प्रतिस्पर्धा के दौर में भारत को आत्मनिर्भर बनाने में विश्वविद्यालयों की भूमिका महत्वपूर्ण 
शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 567 अंक चढ़कर 76,070 पर बंद, इन कंपनियों में दिखा एक्शन
Weather Update : प्रदेश में बदला मौसम, पारा गिरने से गर्मी से राहत, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम