अरविंद केजरीवाल ने मोदी को लिखा पत्र : केन्द्र-दिल्ली सरकार के बीच 50 प्रतिशत सहयोग की परियोजना है मेट्रो, सफर में छात्रों को मिले छूट 

बस यात्रा पूरी तरह से फ्री करने की योजना बना रहे हैं

अरविंद केजरीवाल ने मोदी को लिखा पत्र : केन्द्र-दिल्ली सरकार के बीच 50 प्रतिशत सहयोग की परियोजना है मेट्रो, सफर में छात्रों को मिले छूट 
छात्रों पर वित्त्तीय बोझ कम करने के लिए मैं दिल्ली मेट्रो में छात्रों को 50 फीसदी की रियायतें देने का प्रस्ताव रखता हूं।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर छात्रों को मेट्रो में 50 फीसदी छूट देने का आग्रह किया है। केजरीवाल ने मोदी को पत्र लिखकर कहा कि मैं दिल्ली के स्कूल और कॉलेज छात्रों से संबंधति एक महत्वर्पूण मामले पर आपका ध्यान आर्कषित करने के लिए ये पत्र लिख रहा हूं। दिल्ली के छात्र अपने स्कूल और कॉलेज तक आने-जाने के लिए बड़े पैमाने पर मेट्रो पर निर्भर हैं। 

छात्रों पर वित्त्तीय बोझ कम करने के लिए मैं दिल्ली मेट्रो में छात्रों को 50 फीसदी की रियायतें देने का प्रस्ताव रखता हूं। दिल्ली मेट्रो दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार के बीच 50:50 सहयोग की परियोजना है। इसलिए इस पर होने वाले खर्च को दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार आधा-आधा वहन करे। उन्होंने कहा कि हमारी तरफ से हम छात्रों के लिए बस यात्रा पूरी तरह से फ्री करने की योजना बना रहे हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि आप इस प्रस्ताव से सहमत होंगे।

Tags: kejriwal

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली में तेज बारिश से बिगड़ा फ्लाइट संचालन, तीन विमान जयपुर डायवर्ट दिल्ली में तेज बारिश से बिगड़ा फ्लाइट संचालन, तीन विमान जयपुर डायवर्ट
दिल्ली में तेज बारिश से हवाई यातायात प्रभावित। लैंडिंग की अनुमति नहीं मिलने पर इंडिगो की बेंगलूरु और पूर्णिया से...
बांसुरी स्वराज का राहुल गांधी पर हमला, बोलीं-‘पितृसत्ता खत्म करो’ का नारा खोखला, कांग्रेस सरकारों में महिलाओं को नहीं मिली जगह
पलसाना स्टेशन पर बढ़ीं यात्री सुविधाएं, अब डिस्प्ले बोर्ड से मिलेगी ट्रेन की पूरी जानकारी
बंगाल सरकार का बड़ा ऐलान! मिथुन चक्रवर्ती बनेंगे पश्चिम बंगाल सरकार के सांस्कृतिक सलाहकार, उत्तम कुमार फिल्म केंद्र का भी हुआ भूमि पूजन
ईरान में शादी समारोह पर अमेरिकी हमला, बच्चे समेत पांच की मौत; उपराष्ट्रपति वेंस बोले- नागरिकों को निशाना नहीं बनाते
कर्नाटक भर्ती घोटाला मामला: आईएएस अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार निलंबित, सीआईडी जांच जारी
जयपुर एयरपोर्ट पर यात्रीभार का ‘डबल' झटका, फ्लाइट संचालन भी 21.7 प्रतिशत घटा