अफ्रीकी गणराज्य में लोगों से खचाखच भरी नाव पलटी, 58 की मौत
पानी में डूबे कुल लोगों की संख्या नहीं पता है
नाव के पलटने का कारण क्षमता से अधिक लोगों का नाव पर सवार होना बताया गया है। जिमासे ने कहा कि हम अब तक 58 शवों को निकालने में सफल रहे हैं।
बांगुई। मध्य अफ्रीकी गणराज्य (सीएआर) में नाव पलटने से कम से कम 58 लोगों की मौत हो गई, नाव खचाखच भरी हुई थी। यह जानकारी नागरिक सुरक्षा के प्रमुख थॉमस जिमासे ने दी। यह दुर्घटना सीएआर की राजधानी बांगुई के पास मपोको नदी पर हुई। रिपोर्ट के अनुसार 20 मीटर लंबी और तीन मीटर चौड़ी नाव में 300 से ज्यादा लोग सवार थे।
नाव के पलटने का कारण क्षमता से अधिक लोगों का नाव पर सवार होना बताया गया है। जिमासे ने कहा कि हम अब तक 58 शवों को निकालने में सफल रहे हैं और हमें अभी तक पानी में डूबे कुल लोगों की संख्या नहीं पता है। तलाशी अभियान जारी है।
Tags: boat
Post Comment
Latest News
18 Dec 2025 13:05:52
घने कोहरे और खराब दृश्यता से दिल्ली, चंडीगढ़ व पटना समेत कई हवाई अड्डों पर उड़ानें प्रभावित हुई हैं। एयर...

Comment List