कांग्रेस ने बिहार के लिए चुनाव समिति का किया गठन : खड़गे ने समिति के सदस्यों के नाम को किया अनुमोदित, सांसद-विधायक सहित 39 सदस्य

के सी वेणुगोपाल ने यह जानकारी दी

कांग्रेस ने बिहार के लिए चुनाव समिति का किया गठन : खड़गे ने समिति के सदस्यों के नाम को किया अनुमोदित, सांसद-विधायक सहित 39 सदस्य
कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 39 सदस्यीय प्रदेश चुनाव समिति का गठन किया है।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 39 सदस्यीय प्रदेश चुनाव समिति का गठन किया है। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस समिति के सदस्यों के नाम को अनुमोदित किया है। समिति में सभी सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य, प्रदेश कांग्रेस के सभी सचिव, कांग्रेस कार्यकारणी समीति सदस्य तथा बिहार से संबद्ध सभी स्थायी और विशेष आमंत्रित सदस्य और सभी अनुषांगिक संगठनों के प्रमुख स्थायी आमंत्रित सदस्य हैं।

वेणुगोपाल ने बताया कि समिति में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार राम, शकील अहमद, मदन मोहन झा, डॉ, शकीलउज्जमा अंसारी, मोती लाल शर्मा,  ब्रजेश कुमार भल्ला, डॉ ज्योति ममता निषाद, ब्रजेश् कुमार पांडे, कैशर अली खान सहित 39 सदस्यों के नाम शामिल हैं।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे, उत्तर पश्चिम रेलवे ने सालभर चले समारोह का किया समापन वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे, उत्तर पश्चिम रेलवे ने सालभर चले समारोह का किया समापन
राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से आयोजित सालभर...
भारत-अमेरिका की तीनों सेनाओं का शक्ति प्रदर्शन, छह दिन चला टाइगर ट्रायम्फ-2026 अभ्यास
धनतेरस पर परंपरा और कारोबार का संगम, लक्ष्मी पूजन के साथ होगी बही खातों की पूजा
योजनाओं का लाभ वोटर आईडी से जोड़ना लोकतंत्र और गरीबों के अधिकारों पर हमला: राहुल गांधी
धनतेरस पर गणेश जी के दरबार में उमड़ा नए वाहनों का रेला, जयपुर में 10 हजार गाड़ियों की डिलीवरी का अनुमान
NPS में बड़ा बदलाव: अब एक मंच पर दिखेंगी सभी पेंशन योजनाएं, निवेशकों को मिलेगा तुलना का मौका
धनतेरस पर बाजारों में खरीदारी की रौनक, चांदी के गिफ्ट कॉइन एन्वलप बने आकर्षण