कांग्रेस का हेराल्ड मामले में ईडी की कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन : कार्रवाई को बताया राजनीति से प्रेरित, सुप्रिया ने कहा- प्रतिशोध और ओछी राजनीति कर रही है भाजपा

केवल विपक्ष की छवि खराब करने की कोशिश कर रही है

कांग्रेस का हेराल्ड मामले में ईडी की कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन : कार्रवाई को बताया राजनीति से प्रेरित, सुप्रिया ने कहा- प्रतिशोध और ओछी राजनीति कर रही है भाजपा

ईडी की कार्रवाई 'राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार के पास कोई सबूत नहीं है और वह केवल विपक्ष की छवि खराब करने की कोशिश कर रही है। 

नई दिल्ली। कांग्रेस ने नेशनल हेराल्ड से जुड़े कथित धन शोधन मामले में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पार्टी के अन्य नेताओं के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल किये जाने के विरोध में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के खिलाफ यहां प्रदर्शन किया। पार्टी महासचिव सचिन पायलट ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में कोई तथ्य नहीं है और ईडी की कार्रवाई 'राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार के पास कोई सबूत नहीं है और वह केवल विपक्ष की छवि खराब करने की कोशिश कर रही है। 

इसके अलावा कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने पूरे मामले को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा रची गई साजिश करार दिया। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि भाजपा डर के कारण प्रतिशोध की और ओछी राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी ''भाजपा के दुष्प्रचार को अदालत में चुनौती देगी। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि मोदी सरकार ''झूठे आरोप-पत्र दाखिल करके गांधी या फिर कांग्रेस पार्टी को डरा नहीं सकती।

उन्होंने कहा कि इस लड़ाई में पार्टी का हर कार्यकर्ता मजबूती से खड़ा रहेगा। आज देश में हालात ऐसे हैं कि जो भी सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है, उसकी आवाज को दबाने की कोशिश की जाती है। कांग्रेस ने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किए जाने की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए राज्यों में ईडी के कार्यालयों और केंद्र सरकार के कार्यालयों के सामने विरोध-प्रदर्शन की घोषणा की थी।

 

Read More केरल में नई सरकार का आगाज़ : 6 बार विधायक रह चुके वी. डी. सतीशन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, मंत्रीमंड़ल की टीम में 20 मंत्री शामिल

Tags: congresss

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आईपीएल-2026 : मुंबई इंडियंस को हरा राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ में पहुंची, प्लेयर ऑफ द मैच रहे जोफ्रा आर्चर आईपीएल-2026 : मुंबई इंडियंस को हरा राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ में पहुंची, प्लेयर ऑफ द मैच रहे जोफ्रा आर्चर
Rajasthan Royals ने Mumbai Indians को आईपीएल-2026 के 69वें मुकाबले में 30 रन से हराकर एलिमिनेटर में जगह बनाई। जोफ्रा...
मादक पदार्थ तस्करों ने नाकाबंदी तोड़ पुलिस पर की आठ राउंड फायरिंग, एक करोड़ का डोडा चूरा जब्त
ईरान शांति वार्ता की उम्मीद में हरे निशान में खुले शेयर बाजार, ये कंपनियां करवा सकती है मोटी कमाई
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग: 10 दिन में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें दिल्ली सहित आपके शहर में क्या है आज भाव ?
राज काज में क्या है खास, जानें
पति के दूसरी शादी करने की सूचना पर पानी की टंकी पर चढ़ी महिला, पीहर से पहुंची ससुराल
पेट्रोल-डीजल के फिर बढ़े दाम, मई महीने में यह चौथी बढ़ोतरी