गोवा नाइट क्लब अग्निकांड में बड़ा एक्शन, थाईलैंड पुलिस की हिरासत में लूथरा ब्रदर्स, भारत प्रत्यर्पण की तैयारी शुरू

गोवा नाइटक्लब आग कांड के आरोपियों की थाईलैंड में गिरफ्तारी

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड में बड़ा एक्शन, थाईलैंड पुलिस की हिरासत में लूथरा ब्रदर्स, भारत प्रत्यर्पण की तैयारी शुरू

गोवा नाइटक्लब आग हादसे के कुछ घंटों बाद भारत से फरार गौरव और सौरभ लूथरा को थाईलैंड के फुकेट में हिरासत में ले लिया गया। पासपोर्ट सस्पेंशन और इंटरपोल नोटिस के बाद हुई इस कार्रवाई में दोनों को जल्द भारत लाया जाएगा।

नई दिल्ली। गोवा नाइट क्लब आग हादसे के कुछ ही घंटों बाद भारत से फरार हुए नाइट क्लब के मालिक गौरव और सौरभ लूथरा को थाईलैंड के फुकेट में हिरासत में ले लिया गया है। उन्हें जल्दी ही भारत वापस लाया जाएगा। विदेश मंत्रालय द्वारा उनके पासपोर्ट सस्पेंड किए जाने के 24 घंटे से भी कम समय बाद उनकी गिरफ्तारी हुई है। पासपोर्ट सस्पेंड होने के बाद उनकी अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर रोक लग गई थी और उन्हें भारत वापस लाने की भारत की कोशिशें तेज हो गयी हैं। गिरफ्तारी से बचने के लिए दोनों भाई आग लगने के कुछ ही घंटों के बाद भारत से भाग गए थे। बता दें कि ये दर्दनाक हादसा 6 दिसंबर की सुबह उनके अरपोरा नाइटक्लब में हुआ था, जिससे सुरक्षा नियमों के पालन पर गंभीर सवाल उठे थे। जांच में कई अनियमितताएं सामने आईं, जिनमें अनिवार्य फायर सेफ्टी, अनापत्ति प्रमाण पत्र की कमी, भीड़भाड़ और संकरे निकास गेट शामिल थे, जिनसे लोगों को बाहर निकालने में दिक्कत हुई। 

विदेश मंत्रालय के आग्रह के बाद उनके ठिकाने का पता लगाने और उन्हें दूसरे देश में जाने से रोकने के लिए इंटरपोल ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया गया। गिरफ्तारी से बचने के लिए दोनों भाइयों ने दिल्ली उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दी थी। न्यायालय ने बुधवार को लूथरा भाइयों को कोई राहत नहीं दी और उन्हें तुरंत कोई भी अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया और मामले को गुरुवार के लिए टाल दिया था। इस बीच गोवा पुलिस ने चल रही जांच के तहत सह-मालिक अजय गुप्ता को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इस मामले में मैनेजर और प्रमुख संचालक सहित कई स्टाफ सदस्य पहले से ही गिरफ्तार हो चुके हैं। 

विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने पुष्टि की, कि पासपोर्ट सस्पेंशन पासपोर्ट अधिनियम, 1967 की धारा 10ए के तहत किया गया था, जो न केवल यात्रा को अमान्य करता है बल्कि भारत सरकार को थाईलैंड अधिकारियों के साथ उनके वापस भेजने की कार्यवाही शुरू करने में भी सक्षम बनाता है। सूत्रों ने बताया कि विदेश मंत्रालय को गोवा सरकार से उन दोनों भाइयों के पासपोर्ट रद्द करने का औपचारिक संदेश मिला था, जिस पर मौजूदा कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है। 

बता दें कि इस अग्निकांड में स्टाफ सदस्यों और पर्यटकों सहित 25 लोगों की मौत हुई थी। इस मामले को लेकर गोवा पुलिस और प्रशासन पर भी उंगलियां उठी थी और देश के पर्यटक संघों ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया था।

Read More प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के दिल्ली दौरे से पहले आया बड़ा बयान: नहीं उठाएंगे ट्रूडो-हार्पर जैसा कदम, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान