नेपाल में राजशाही की मांग को लेकर हिंसक प्रदर्शन : काठमांडू में कर्फ्यू, एक की मौत 

किंग ज्ञानेंद्र पर परिवार के नरसंहार के आरोप

नेपाल में राजशाही की मांग को लेकर हिंसक प्रदर्शन : काठमांडू में कर्फ्यू, एक की मौत 

पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह नेपाल के पर्यटन स्थल पोखरा में 2 महीने के प्रवास के बाद 9 मार्च को काठमांडू लौटे थे।

काठमांडू। नेपाल में राजशाही की मांग को लेकर हिंसक प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने काठमांडू के तिनकुने में एक इमारत में तोड़फोड़ की और उसे आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थर भी फेंके, जिसके जवाब में सुरक्षाकर्मियों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। इस घटना में एक युवक की मौत भी हो गई। प्रशासन ने काठमांडू में कर्फ्यू लागू कर दिया है और सेना की तैनाती कर दी है। इस आंदोलन में 40 से ज्यादा नेपाली संगठन शामिल हुए। प्रदर्शनकारी राजा आओ देश बचाओ, भ्रष्ट सरकार मुदार्बाद और हमें राजशाही वापस चाहिए, जैसे नारे लगा रहे थे। उन्होंने सरकार को एक हफ्ते का अल्टीमेटम दिया है। उनका कहना है कि अगर उनकी मांगों पर एक्शन नहीं लिया गया तो और ज्यादा उग्र विरोध प्रदर्शन होगा। नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेंद्र ने 19 फरवरी को प्रजातंत्र दिवस के अवसर पर लोगों से समर्थन मांगा था। इसके बाद से ही देश में राजा लाओ, देश बचाओ आंदोलन को लेकर तैयारियां चल रही थीं।

किंग ज्ञानेंद्र पर परिवार के नरसंहार के आरोप
नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह पर 1 जून, 2001 को हुए नारायणहिति हत्याकांड में अपने परिवार के सदस्यों की हत्या का आरोप लगा है। इस घटना में राजा वीरेंद्र, रानी ऐश्वर्या सहित शाही परिवार के 9 लोगों की मौत हुई थी। पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह नेपाल के पर्यटन स्थल पोखरा में 2 महीने के प्रवास के बाद 9 मार्च को काठमांडू लौटे थे। तब उनका हजारों लोगों ने स्वागत किया था।

87 साल के नवराज कर रहे आंदोलन का नेतृत्व
आंदोलन का नेतृत्व नवराज सुवेदी कर रहे हैं। वे राज संस्था पुनर्स्थापना आंदोलन से जुड़े हुए हैं। इसका मकसद नेपाल में राजशाही को बहाल करना है। नेपाल में साल 2006 में राजशाही के खिलाफ विद्रोह तेज हो गया था। कई हफ्तों तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद तत्कालीन राजा ज्ञानेंद्र को शासन छोड़कर सभी ताकत संसद को सौंपनी पड़ी। लेकिन अब नेपाल की जनता देश में फैले भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और बार-बार सत्ता परिवर्तन से परेशान हो गई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान की जेलों में प्रतिबंधित सामानों की रोकथाम के लिए बड़ा कदम, जेल कर्मचारियों को मिलेगा इनाम और प्रमोशन राजस्थान की जेलों में प्रतिबंधित सामानों की रोकथाम के लिए बड़ा कदम, जेल कर्मचारियों को मिलेगा इनाम और प्रमोशन
राजस्थान सरकार ने राज्य की जेलों में बढ़ती अवैध गतिविधियों और प्रतिबंधित सामानों की समस्या से निपटने के लिए सख्त...
पंजाब पुलिस ने किया 15 किलो हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, आरोपी का पाकिस्तान और अमेरिका स्थित ड्रग सिंडिकेट से था कनेक्शन
तूफान में पेड़ गिरने के बाद ढही मिट्टी कार पर गिरी, 6 लोगों की मौत
एमडीएम अस्पताल : जनाना विंग के ओटी में सिलेण्डर से लगी आग, जनहानि होने से बची
ऑयल गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी
किरन रिजिजू ने की वक्फ विधेयक का विरोध करने वालों की आलोचना, कहा- विधेयक गरीब मुसलमानों के हक में है और यह जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ
एलन कोचिंग छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, दो साल से कोटा में रहकर कर रहा था जेईई की तैयारी